2 Samuel 15:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur jitane israaaelee raja ke pas apana mukama taai karane ko ate un sabhon se abashaalom aeesa hee vyavahar kiya karata tha is prakar abashaalom ne israaaelee manushyon ke man ko har liya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अबशालोम ऐसा उन सभी इस्राएलियों के साथ करता जो राजा दाऊद के पास नयाय के लिये आते। इस प्रकार अबशालोम ने इस्राएल के सभी लोगों का हृदय जीत लिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जितने इस्राएली राजा के पास न्याय के लिए आते थे, अबशालोम उनके साथ यही व्यवहार करता था। यों अबशालोम ने इस्राएलियों को बहका कर उनका हृदय अपनी ओर कर लिया।
Hindi Bible HHBD
और जितने इस्राएली राजा के पास अपना मुक मा तै करने को आते उन सभों से अबशालोम ऐसा ही व्यवहार किया करता था; इस प्रकार अबशालोम ने इस्राएली मनुष्यों के मन को हर लिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अत: जितने इस्राएली राजा के पास अपना मुक़द्दमा ले कर आते उन सभों से अबशालोम ऐसा ही व्यवहार किया करता था; इस प्रकार अबशालोम ने इस्राएली मनुष्यों के मन को हर लिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अबशालोम की अब यही रीति हो गई थी, कि जो कोई न्याय के उद्देश्य से राजा के सामने जाने के लिए आता था, अबशालोम उसके साथ यही व्यवहार करता था. यह करके अबशालोम ने इस्राएल की जनता के हृदय जीत लिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अतः जितने इस्राएली राजा के पास अपना मुकद्दमा लेकर आते उन सभी से अबशालोम ऐसा ही व्यवहार किया करता था; इस प्रकार अबशालोम ने इस्राएली मनुष्यों के मन को हर लिया।