2 Samuel 15:7 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
char varsha ke beetane par abashaalom ne raja se kaha, mujhe hebraen jakar apanee us mannat ko pooree karane de, jo maain ne yahova kee manee haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
चार वर्ष बाद अबशालोम ने राजा दाऊद से कहा, “कृपया मुझे अपनी विशेष प्रतिज्ञा को पूरी करने जाने दें जिसे मैंने हेब्रोन में यहोवा के सामने की थी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस प्रकार चार वर्ष बीत गए। तब अबशालोम ने राजा दाऊद से कहा, ‘कृपाकर मुझे हेब्रोन नगर जाने दीजिए। मैंने हेब्रोन नगर में प्रभु की मन्नत मानी थी। मैं वहाँ अपनी मन्नत पूरी करूँगा।
Hindi Bible HHBD
चार वर्ष के बीतने पर अबशालोम ने राजा से कहा, मुझे हेब्रोन जाकर अपनी उस मन्नत को पूरी करने दे, जो मैं ने यहोवा की मानी है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
चार वर्ष के बीतने पर अबशालोम ने राजा से कहा, “मुझे हेब्रोन जाकर अपनी उस मन्नत को पूरी करने दे, जो मैं ने यहोवा की मानी है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
चार वर्ष पूरे होते-होते अबशालोम ने राजा से कहा, “कृपया मुझे हेब्रोन जाने की अनुमति दीजिए. मुझे वहां याहवेह से किए गए अपने संकल्प को पूरा करना है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
चार वर्ष के बीतने पर अबशालोम ने राजा से कहा, “मुझे हेब्रोन जाकर अपनी उस मन्नत को पूरी करने दे, जो मैंने यहोवा की मानी है।