2 Samuel 16:10 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
raja ne kaha, sarooyah ke betto, mujhe tum se kya kama? vah jo kosata haai, aur yahova ne jo us se kaha haai, ki daud ko shaap de, to us se kaun poochh sakata, ki too ne aeesa kyon kiya?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु राजा ने उत्तर दिया, “सरूयाह के पुत्रो। मैं क्या कर सकता हूँ? निश्चय ही शिमी मुझे शाप दे रहा है। किन्तु यहोवा ने उसे मुझे शाप देने को कहा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
राजा ने कहा, ‘सरूयाह के पुत्रो, यह मेरा और तुम्‍हारा काम नहीं है। उसे गाली देने दो। यदि प्रभु ने उससे यों कहा, “दाऊद को अपशब्‍द कह!” तो किसको यह पूछने का अधिकार है, “तूने ऐसा क्‍यों कहा?” ’
Hindi Bible HHBD
राजा ने कहा, सरूयाह के बेटो, मुझे तुम से क्या काम? वह जो कोसता है, और यहोवा ने जो उस से कहा है, कि दाऊद को शाप दे, तो उस से कौन पूछ सकता, कि तू ने ऐसा क्यों किया?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
राजा ने कहा, “सरूयाह के बेटो, मुझे तुम से क्या काम? वह जो कोसता है, और यहोवा ने जो उससे कहा है, कि दाऊद को शाप दे, तो उससे कौन पूछ सकता है कि तू ने ऐसा क्यों किया?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मगर राजा ने उसे उत्तर दिया, “ज़ेरुइयाह के पुत्रों, तुममें और मुझमें कहीं कोई समानता नहीं है. यदि वह मुझे इसलिये शाप दे रहा है, कि उसे याहवेह ही ने यह आदेश दिया है, ‘शाप दो दावीद को,’ तब कौन है, जो उससे यह पूछेगा, ‘क्यों कर रहे हो ऐसा?’ ”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
राजा ने कहा, “सरूयाह के बेटों, मुझे तुम से क्या काम? वह जो कोसता है, और यहोवा ने जो उससे कहा है, कि दाऊद को श्राप दे, तो उससे कौन पूछ सकता है, कि तूने ऐसा क्यों किया?”