2 Samuel 16:13 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab daud apane janon samet apana marga chala gaya, aur shaimee usake samhane ke pahad kee alang par se shaap deta, aur us par patthr aur dhooli faenkata hua chala gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिये दाऊद और उसके अनुयायी अपने रास्ते पर नीचे सड़क से उतर गए। किन्तु शिमी दाऊद के पीछे लगा रहा। शिमी सड़क की दूसरी ओर चलने लगा। शिमी अपने रास्ते पर दाऊद को बुरा—भला कहता रहा। शिमी ने दाऊद पर पत्थर और धूलि भी फैंकी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तत्‍पश्‍चात् दाऊद और उसके साथ के लोग अपने मार्ग पर चले गए। शिमई उसे गाली देता तथा पत्‍थर और धूल फेंकता हुआ अपने सामने के पहाड़ की बगल से निकल गया।
Hindi Bible HHBD
तब दाऊद अपने जनों समेत अपना मार्ग चला गया, और शिमी उसके साम्हने के पहाड़ की अलंग पर से शाप देता, और उस पर पत्थर और धूलि फेंकता हुआ चला गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब दाऊद अपने जनों समेत अपने मार्ग पर चला गया, और शिमी उसके सामने के पहाड़ के किनारे से शाप देता, और उस पर पत्थर और धूल फेंकता हुआ चला गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब दावीद और उनके साथी मार्ग पर आगे बढ़ते चले गए, और शिमेई उनके समानांतर पहाड़ी के ढाल पर उनके साथ साथ चलता गया. चलते हुए वह शाप देता जा रहा था, उन पर पत्थर फेंकता जा रहा था, और साथ ही धूल भी उछालता जाता था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब दाऊद अपने जनों समेत अपने मार्ग चला गया, और शिमी उसके सामने के पहाड़ के किनारे पर से श्राप देता, और उस पर पत्थर और धूल फेंकता हुआ चला गया।