2 Samuel 16:18 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
hooshau ne abashaalom se kaha, aeesa nahee jisako yahova aur ve log, kya varan sab israaaelee log chahe, usee ka maain hoo, aur usee ke sang maain rahoonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उन्होने कहा, “मैं उस व्यक्ति का हूँ जिसे यहोवा चुनता है। इन लोगों ने और इस्राएल के लोगों ने आपको चुना। मैं आपके साथ रहूँगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हूशय ने अबशालोम को उत्तर दिया, ‘महाराज, यह बात नहीं है। जिस व्यक्ति को प्रभु ने, उसके निज लोगों ने, समस्त इस्राएली राष्ट्र ने चुना है, उसके साथ मैं हूँ, और उसी के साथ मैं रहूँगा।
Hindi Bible HHBD
हूशै ने अबशालोम से कहा, ऐसा नही; जिसको यहोवा और वे लोग, क्या वरन सब इस्राएली लोग चाहें, उसी का मैं हूं, और उसी के संग मैं रहूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हूशै ने अबशालोम से कहा, “ऐसा नहीं; जिसको यहोवा और वे लोग, क्या वरन् सब इस्राएली लोग चाहें, उसी का मैं हूँ, और उसी के संग मैं रहूँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हुशाई ने अबशालोम को उत्तर दिया, “नहीं. मगर मैं तो उसी का होकर रहूंगा, जिसे याहवेह, जनसाधारण और सारे इस्राएल ने चुना है. मैं भी उसी का साथ दूंगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हूशै ने अबशालोम से कहा, “ऐसा नहीं; जिसको यहोवा और वे लोग, क्या वरन् सब इस्राएली लोग चाहें, उसी का मैं हूँ, और उसी के संग मैं रहूँगा।