2 Samuel 16:22 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
so usakealiye bhvan kee chht ke upar aek tamboo khda kiya gaya, aur abashaalom samaroot israaael ke dekhte apane pita kee rakheliyon ke pas gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब उन लोगों ने अबशालोम के लिये महल की छत पर एक तम्बू डाला और अबशालोम ने अपने पिता की रखैलों के साथ शारीरिक सम्बन्ध किया। सभी इस्राएलियों ने इसे देखा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: सेवकों ने अबशालोम के लिए महल की छत पर एक तम्‍बू ताना। अबशालोम ने समस्‍त इस्राएली राष्‍ट्र की आँखों के सामने अपने पिता की रखेलों के साथ सहवास किया। उन दिनों में अहीतोफल का परामर्श ऐसा वचन माना जाता था मानो वह परमेश्‍वर से पूछा गया है। दाऊद और अबशालोम दोनों अहीतोफल के परामर्श को इतना महत्‍वपूर्ण मानते थे।
Hindi Bible HHBD
सो उसकेलिये भवन की छत के ऊपर एक तम्बू खड़ा किया गया, और अबशालोम समरूत इस्राएल के देखते अपने पिता की रखेलियों के पास गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अत: उसके लिये भवन की छत के ऊपर एक तम्बू खड़ा किया गया, और अबशालोम समस्त इस्राएल के देखते अपने पिता की रखेलियों के पास गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब इसके लिए राजमहल की छत पर एक तंबू खड़ा किया गया और अबशालोम ने सारे इस्राएल के देखते-देखते अपने पिता की उपपत्नियों से संबंध बनाया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अतः उसके लिये भवन की छत के ऊपर एक तम्बू खड़ा किया गया, और अबशालोम समस्त इस्राएल के देखते अपने पिता की रखैलों के पास गया।