2 Samuel 16:3 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
raja ne poochha, fir tere svamee ka betta kahan haai? seeba ne raja se kaha, vah to yah kahakar yarooshalem men rah gaya, ki ab israaael ka gharana mujhe mere pita ka rajy faer dega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
राजा ने पूछा, “मपीबोशेत कहाँ है?” सीबा ने राजा को उत्तर दिया, “मपीबोशेत यरूशलेम में ठहरा है क्योंकि वह सोचता है, ‘आज इस्राएली मेरे पितामह का राज्य मुझे वापस दे देंगे।’”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
राजा ने पूछा, ‘तुम्हारे स्वामी का पुत्र कहाँ है?’ सीबा ने राजा को बताया, ‘वह यरूशलेम में ठहर गए हैं। उन्होंने यह कहा है: “आज इस्राएल के वंशज मेरे दादा का राज्य मुझे लौटा देंगे।” ’
Hindi Bible HHBD
राजा ने पूछा, फिर तेरे स्वामी का बेटा कहां है? सीबा ने राजा से कहा, वह तो यह कहकर यरूशलेम में रह गया, कि अब इस्राएल का घराना मुझे मेरे पिता का राज्य फेर देगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
राजा ने पूछा, “फिर तेरे स्वामी का बेटा कहाँ है?” सीबा ने राजा से कहा, “वह तो यह कहकर यरूशलेम में रह गया, कि अब इस्राएल का घराना मुझे मेरे पिता का राज्य फेर देगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
दावीद ने ज़ीबा से आगे पूछा, “तुम्हारे स्वामी का पुत्र कहां है?” ज़ीबा ने राजा को उत्तर दिया, “वह येरूशलेम में ही हैं, क्योंकि वह कहते हैं, ‘आज इस्राएल मुझे मेरे पिता का साम्राज्य वापस कर देगा.’ ”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
राजा ने पूछा, “फिर तेरे स्वामी का बेटा कहाँ है?” सीबा ने राजा से कहा, “वह तो यह कहकर यरूशलेम में रह गया, कि अब इस्राएल का घराना मुझे मेरे पिता का राज्य फेर देगा।”