2 Samuel 16:4 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
raja ne seeba se kaha, jo kuchh mapeeboshot ka tha vah sab tujhe mil gaya. seeba ne kaha, pranama he mere prabhu, he raja, mujh par tere anugrah kee draashtti banee rahe.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब राजा ने सीबा से कहा, “बहुत ठीक। जो कुछ मपीबोशेत का है उसे अब मैं तुम्हें देता हूँ।” सीबा ने कहा, “मैं आपको प्रणाम करता हूँ। मैं आशा करता हूँ कि मैं आपको सदा प्रसन्न कर सकूँगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
राजा ने सीबा से कहा, ‘जो कुछ मपीबोशेत का है, वह आज से तुम्हारा है।’ सीबा बोला, ‘महाराज, मैं भूमि पर झुककर आपका अभिवादन करता हूँ। हे मेरे स्वामी, मैं आपकी कृपादृष्टि सदा प्राप्त करता रहूँ।’
Hindi Bible HHBD
राजा ने सीबा से कहा, जो कुछ मपीबोशेत का था वह सब तुझे मिल गया। सीबा ने कहा, प्रणाम; हे मेरे प्रभु, हे राजा, मुझ पर तेरे अनुग्रह की दृष्टि बनी रहे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
राजा ने सीबा से कहा, “जो कुछ मपीबोशेत का था वह सब तुझे मिल गया।” सीबा ने कहा, “प्रणाम; हे मेरे प्रभु, हे राजा, मुझ पर तेरे अनुग्रह की दृष्टि बनी रहे।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह सुन दावीद ने ज़ीबा से कहा, “सुनो, जो कुछ मेफ़िबोशेथ का है, वह अब तुम्हारा है.” “मेरे स्वामी, महाराज,” ज़ीबा ने कहा, “मैं आपका अभिवादन करता हूं. मुझ पर आपकी कृपादृष्टि सदैव बनी रहे.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
राजा ने सीबा से कहा, “जो कुछ मपीबोशेत का था वह सब तुझे मिल गया।” सीबा ने कहा, “प्रणाम; हे मेरे प्रभु, हे राजा, मुझ पर तेरे अनुग्रह की दृष्टि बनी रहे।”