2 Samuel 16:8 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yahova ne tujh se shaaul ke gharane ke koon ka poora palatta liya haai, jisake sthan par too raja bana haai yahova ne rajy ko tere putra abashaalom ke hath kar diya haai. aur isaaliye ki too koonee haai, too apanee burai men ap fans gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा तुम्हें दण्ड दे रहा है। क्यों? क्योंकि तुमने शाऊल के परिवार के व्यक्तियों को मार डाला। तुमने शाऊल के राजपद को चुराया। किन्तु अब यहोवा ने राज्य तुम्हारे पुत्र अबशालोम को दिया है। अब वे ही बुरी घटनायें तुम्हारे लिये घटित हो रही हैं। क्यों? क्योंकि तुम हत्यारे हो।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु ने शाऊल के परिवार के सब रक्‍तपात का बदला तुझसे लिया है। तू उसके स्‍थान पर राज्‍य कर रहा है, परन्‍तु प्रभु ने तेरे पुत्र अबशालोम के हाथ में राज्‍य को सौंप दिया। देख, तू स्‍वयं अपनी बुराई के जाल में कैसा फंस गया; क्‍योंकि तू हत्‍यारा है!’
Hindi Bible HHBD
यहोवा ने तुझ से शाऊल के घराने के खून का पूरा पलटा लिया है, जिसके स्थान पर तू राजा बना है; यहोवा ने राज्य को तेरे पुत्रा अबशालोम के हाथ कर दिया है। और इसलिये कि तू खूनी है, तू अपनी बुराई में आप फंस गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहोवा ने तुझ से शाऊल के घराने के खून का पूरा बदला लिया है, जिसके स्थान पर तू राजा बना है; यहोवा ने राज्य को तेरे पुत्र अबशालोम के हाथ कर दिया है। और इसलिये कि तू खूनी है, तू अपनी बुराई में आप फँस गया।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याहवेह ने शाऊल के परिवार में की गई सारी हत्याओं का बदला ले लिया है, जिनके स्थान पर तू सिंहासन पर जा बैठा था. देख ले, अब याहवेह ने यह राज्य तुझसे छीनकर तेरे पुत्र अबशालोम को दे दिया है. देख ले, तेरी बुराई तुझ पर ही आ पड़ी है, क्योंकि तू लहू का प्यासा व्यक्ति ही है!”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहोवा ने तुझ से शाऊल के घराने के खून का पूरा बदला लिया है, जिसके स्थान पर तू राजा बना है; यहोवा ने राज्य को तेरे पुत्र अबशालोम के हाथ कर दिया है। और इसलिए कि तू खूनी है, तू अपनी बुराई में आप फँस गया।”