2 Samuel 17:10 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab veer ka day, jo sinh ka sa hota haai, usaka bhee hiyav choott jaaega, samast israaael to janata haai ki tera pita veer haai, aur usake sangee bade yoddha haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब वे लोग भी जो सिंह की तरह वीर हैं, भयभीत हो जाएँगे। क्यों? क्योंकि सभी इस्राएली जानते हैं कि तुम्हारा पिता शक्तिशाली योद्धा है और उसके आदमी वीर हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब शेर-दिल वीर सैनिक भी भय से आतंकित हो जाएगा। समस्त इस्राएली राष्ट्र यह बात जानता है कि आपके पिता महाबली हैं। उनके पक्ष के सैनिक वीर योद्धा हैं।
Hindi Bible HHBD
तब वीर का हृदय, जो सिंह का सा होता है, उसका भी हियाव छूट जाएगा, समस्त इस्राएल तो जानता है कि तेरा पिता वीर है, और उसके संगी बड़े योठ्ठा हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब वीर का हृदय, जो सिंह का सा होता है, उसका भी साहस टूट जाएगा। समस्त इस्राएल जानता है कि तेरा पिता वीर है, और उसके संगी बड़े योद्धा हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब वह, अबशालोम के सैनिकों में जो वीर है, जो साहस में सिंह सदृश हृदय का है, पूरी तरह हतोत्साहित हो जाएगा; क्योंकि सारे इस्राएल में यह सबको मालूम है, कि आपके पिता शूर योद्धा हैं और उनके साथ के सैनिक कुशल योद्धा हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब वीर का हृदय, जो सिंह का सा होता है, उसका भी साहस टूट जाएगा, समस्त इस्राएल जानता है कि तेरा पिता वीर है, और उसके संगी बड़े योद्धा हैं।