2 Samuel 17:11 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
isaliye meree sammati yah haai ki dan se lekar beshorba tak rahanevale samast israaaelee tere pas samudrateer kee baloo ke kinakon ke saman akatthe kiae jaa, aur too ap hee yuddh ko jaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“मेरा सुझाव यह है: तुम्हें दान से लेकर बेर्शेबा तक के सभी इस्राएलियों को इकट्ठा करना चाहिये। तब बड़ी संख्या में लोग समुद्र की रेत के कणों समान होंगे। तब तुम्हें स्वयं युद्ध में जाना चाहिये।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसलिए मेरी यह सलाह है: दान प्रदेश से बएर-शेबा नगर तक के सब इस्राएली सैनिक, समुद्र के रेतकणों के सदृश असंख्‍य सैनिक, आपके सम्‍मुख एकत्र किये जाएँ, और आप स्‍वयं उनके साथ युद्ध में जाएँ।
Hindi Bible HHBD
इसलिये मेरी सम्मति यह है कि दान से लेकर बेर्शेबा तक रहनेवाले समस्त इस्राएली तेरे पास समुद्रतीर की बालू के किनकों के समान अकट्ठे किए जाए, और तू आप ही युठ्ठ को जाए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये मेरी सम्मति यह है कि दान से लेकर बेर्शेबा तक रहनेवाले समस्त इस्राएली तेरे पास समुद्रतीर की बालू के किनकों के समान इकट्ठे किए जाएँ, और तू आप ही युद्ध को जाए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“इस समय आपके लिए मेरा परामर्श यह है कि आपके सामने दान से लेकर बेअरशेबा से सारे इस्राएल इकट्ठा किया जाए; ऐसे जनसमूह के रूप में, जैसे सागर तट के धूल के कण और आप स्वयं व्यक्तिगत रूप से युद्ध संचालन करें.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए मेरी सम्मति यह है कि दान से लेकर बेर्शेबा तक रहनेवाले समस्त इस्राएली तेरे पास समुद्र तट के रेतकणों के समान इकट्ठे किए जाएँ, और तू आप ही युद्ध को जाए।