2 Samuel 17:16 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
isaliye ab fauta kar daud ke pas kahala bhejo, ki aj rat jangalee ghaatt ke pas n ttharana, avashy par hee ho jana aeesa n ho ki raja aur jitane log usake sang ho, sab nash ho jaaen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“शीघ्र! दाऊद को सूचना भेजो। उससे कहो कि आज की रात वह उन स्थानों पर न रहे जहाँ से लोग मरूभूमि को पार करते हैं। अपितु यरदन नदी को तुरन्त पार कर ले। यदि वह नदी को पार कर लेता है तो राजा और उसके लोग नहीं पकड़े जायेंगे।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अब आप लोग महाराज दाऊद के पास अविलम्‍ब समाचार भेजिए। उन्‍हें यह बात बता दीजिए, “आप निर्जन प्रदेश के मैदान में आज की रात व्‍यतीत न कीजिए। वरन् अतिशीघ्र नदी के पार चले जाइए। अन्‍यथा, महाराज, आप तथा आपके साथ के सब सैनिक रौंद दिए जाएँगे।” ’
Hindi Bible HHBD
इसलिये अब फुत कर दाऊद के पास कहला भेजो, कि आज रात जंगली घाट के पास न ठहरना, अवश्य पार ही हो जाना; ऐसा न हो कि राजा और जितने लोग उसके संग हों, सब नाश हो जाएं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये अब फुर्ती कर दाऊद के पास कहला भेजो, ‘आज रात जंगली घाट के पास न ठहरना, अवश्य पार ही हो जाना; ऐसा न हो कि राजा और जितने लोग उसके संग हों, सब नष्‍ट हो जाएँ।’ ”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अब शीघ्र, अति शीघ्र, दावीद को यह संदेश भेज दीजिए, ‘रात बंजर भूमि के घाट पर न बिताए, बल्कि पूरी शक्ति से प्रयास कर आप नदी के पार चले जाएं; अन्यथा महाराज और उनके सारे साथियों का विनाश होना निश्चित है.’ ”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए अब फुर्ती कर दाऊद के पास कहला भेजो #, ‘आज रात जंगली घाट के पास न ठहरना, अवश्य पार ही हो जाना; ऐसा न हो कि राजा और जितने लोग उसके संग हों, सब नष्ट हो जाएँ।’”