2 Samuel 17:19 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab usakee sree ne kapada lekar kunae ke munh par bichhaya, aur usake upar dalar hua ann faaila diya isaliye kuchh maloom n pada.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उस व्यक्ति की पत्नी ने उस पर एक चादर डाल दी। तब उसने पूरे कुँए को अन्न से ढक दिया। कुँआ अन्न की ढेर जैसा दिखता था, इसलिये कोई व्यक्ति यह नहीं जान सकता था के योनातन और अहीमास वहाँ छिपे हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उस मनुष्य की पत्नी ने एक चादर ली। उसने चादर को कुएँ के मुँह पर फैला दिया। तत्पश्चात् दला हुआ अनाज चादर के ऊपर बिखेर दिया, जिससे किसी को उनका पता न चले।
Hindi Bible HHBD
तब उसकी स्त्री ने कपड़ा लेकर कुंए के मुंह पर बिछाया, और उसके ऊपर दलर हुआ अन्न फैला दिया; इसलिये कुछ मालूम न पड़ा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उसकी स्त्री ने कपड़ा लेकर कुएँ के मुँह पर बिछाया, और उसके ऊपर दला हुआ अन्न फैला दिया; इसलिये कुछ मालूम न पड़ा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
एक स्त्री ने कुएं पर वस्त्र बिछाकर उस पर अन्न फैला दिया, जिससे इन दोनों के विषय में किसी को कुछ भी मालूम न हो सका.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उसकी स्त्री ने कपड़ा लेकर कुएँ के मुँह पर बिछाया, और उसके ऊपर दला हुआ अन्न फैला दिया; इसलिए कुछ मालूम न पड़ा।