2 Samuel 17:20 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab abashaalom ke sevak us ghar men us sree ke pas jakar kahane lage, aheemas aur yonatan kahan haain? sree ne un se kaha, ve to us chhottee nadee ke par gaae. tab unhon ne unhen ddoonddha, aur n pakar yarooshalem ko lautte.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अबशालोम के सेवक उस घर की स्त्री के पास आए। उन्होंने पूछा, “योनातन और अहीमास कहाँ हैं?” उस स्त्री ने अबशालोम के सेवकों से कहा, “वे पहले ही नाले को पार कर गए हैं।” अबशालोम के सेवक तब योनातन और अहीमास की खोज में चले गए। किन्तु वे उनको न पा सके। अत: अबशालोम के सेवक यरूशलेम लौट गए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अबशालोम के सेवक उस स्‍त्री के पास घर में आए। उन्‍होंने उससे पूछा, “अहीमास और योनातन कहाँ हैं?” स्‍त्री ने उन्‍हें उत्तर दिया, ‘वे नदी की ओर गए हैं।’ सेवकों ने उन्‍हें खोजा पर वे नहीं मिले। तब सेवक यरूशलेम को लौट गए।
Hindi Bible HHBD
तब अबशालोम के सेवक उस घर में उस स्त्री के पास जाकर कहने लगे, अहीमास और योनातन कहां हैं? स्त्री ने उन से कहा, वे तो उस छोटी नदी के पार गए। तब उन्हों ने उन्हें ढूंढा, और न पाकर यरूशलेम को लौटे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब अबशालोम के सेवक उस घर में उस स्त्री के पास जाकर कहने लगे, “अहीमास और योनातान कहाँ हैं?” तब स्त्री ने उनसे कहा, “वे तो उस छोटी नदी के पार गए।” तब उन्होंने उन्हें ढूँढ़ा, और न पाकर यरूशलेम को लौटे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तभी अबशालोम के सैनिक वहां आ पहुंचे और उस गृहणी से पूछताछ करने लगे, “कहां हैं अहीमाज़ और योनातन?” स्त्री ने उन्हें उत्तर दिया, “वे तो नदी के पार जा चुके हैं.” सैनिक उन्हें खोजते रहे और जब उन्हें न पा सके, वे येरूशलेम लौट गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब अबशालोम के सेवक उस घर में उस स्त्री के पास जाकर कहने लगे, “अहीमास और योनातान कहाँ हैं?” तब स्त्री ने उनसे कहा, “वे तो उस छोटी नदी के पार गए।” तब उन्होंने उन्हें ढूँढ़ा, और न पाकर यरूशलेम को लौटे।