2 Samuel 17:21 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jab ve chale gaa, tab ye kunae men se nikale, aur jakar daud raja ko samachar diya aur daud se kaha, tum log chalo, fauta karake nadee ke par ho jao kyonaki aheetopel ne tumharee hani kee aeesee aeesee sammati dee haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब अबशालोम के सेवक चले गए, योनातन और अहीमास कुँए से बाहर आए। वे गए और उन्होंने दाऊद से कहा, “शीघ्रता करें, नदी को पार कर जाएँ। अहीतोपेल ने ये बातें आपके विरुद्ध कही हैं।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उनके जाने के पश्‍चात् अहीमास और योनातन कुएँ से बाहर निकले और वहाँ से चले गए। उन्‍होंने दाऊद को समाचार दिया। उन्‍होंने उससे कहा, ‘महाराज, तैयारी कीजिए। नदी को अविलम्‍ब पार कीजिए। अहीतोफल ने आपके विरुद्ध यह सम्‍मति दी है।’
Hindi Bible HHBD
जब वे चले गए, तब ये कुंए में से निकले, और जाकर दाऊद राजा को समाचार दिया; और दाऊद से कहा, तुम लोग चलो, फुत करके नदी के पार हो जाओ; क्योंकि अहीतोपेल ने तुम्हारी हानि की ऐसी ऐसी सम्मति दी है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब वे चले गए, तब ये कुएँ में से निकले, और जाकर दाऊद राजा को समाचार दिया; और दाऊद से कहा, “तुम लोग चलो, फुर्ती करके नदी के पार हो जाओ; क्योंकि अहीतोपेल ने तुम्हारी हानि की ऐसी ऐसी सम्मति दी है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब सैनिक वहां से चले गए, वे दोनों कुएं से बाहर आए, और जाकर राजा दावीद को सारा हाल सुना दिया. उन्होंने दावीद से कहा, “बिना देर किए उठिए, और नदी के पार चले जाइए, क्योंकि अहीतोफ़ेल ने आपके विरुद्ध यह साज़िश कर रखी है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब वे चले गए, तब ये कुएँ में से निकले, और जाकर दाऊद राजा को समाचार दिया; और दाऊद से कहा, “तुम लोग चलो, फुर्ती करके नदी के पार हो जाओ; क्योंकि अहीतोपेल ने तुम्हारी हानि की ऐसी-ऐसी सम्मति दी है।”