2 Samuel 17:22 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab daud apane sab sanagiyon samet uttkar yaradan par ho gaya aur pah fattne tak un men se aek bhee n rah gaya jo yaradan ke par n ho gaya ho.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब दाऊद और उसके सभी लोग यरदन नदी के पार चले गए। सूर्य निकलने के पहले दाऊद के सभी लोग यरदन नदी को पार कर चुके थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: दाऊद तथा उसके साथ की समस्त सेना तैयार हुई। उन्होंने यर्दन नदी को पार किया। सबेरा होते-होते सेना का एक भी सैनिक वहाँ नहीं रहा। सब सैनिक यर्दन नदी के उस पार चले गए।
Hindi Bible HHBD
तब दाऊद अपने सब संगियों समेत उठकर यरदन पार हो गया; और पह फटने तक उन में से एक भी न रह गया जो यरदन के पार न हो गया हो।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब दाऊद अपने सब संगियों समेत उठकर यरदन पार हो गया; और पौ फटने तक उनमें से एक भी न रह गया जो यरदन के पार न हो गया हो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब दावीद और उनके सारे साथी उठे, और यरदन नदी के पार चले गए. सुबह होते-होते, वहां ऐसा कोई भी न था जो यरदन नदी के पार न गया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब दाऊद अपने सब संगियों समेत उठकर यरदन पार हो गया; और पौ फटने तक उनमें से एक भी न रह गया जो यरदन के पार न हो गया हो।