2 Samuel 17:3 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur maain sab logon ko tere pas lautta launga jis manushy ka too khojee haai usake milane me samast praja ka milana ho jaaega, aur samast praja kushal kshom se rahegee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब मैं सभी लोगों को तुम्हारे पास वापस लाऊँगा। यदि दाऊद मर गया तो शेष सब लोगों को शान्ति प्राप्त होगी।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जैसे दुल्‍हिन अपने दूल्‍हे के पास घर लौटती है वैसे मैं दाऊद के सब लोगों को तुम्‍हारे पास वापस ले आऊंगा। तुम तो केवल एक मनुष्‍य का प्राण लेना चाहते हो। शेष सब लोगों को शान्‍ति प्राप्‍त होगी।’
Hindi Bible HHBD
और मैं सब लोगों को तेरे पास लौटा लाऊंगा; जिस मनुष्य का तू खोजी है उसके मिलने मे समस्त प्रजा का मिलना हो जाएगा, और समस्त प्रजा कुशल क्षेम से रहेगी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और मैं सब लोगों को तेरे पास लौटा लाऊँगा; जिस मनुष्य का तू खोजी है उसके मिलने से समस्त प्रजा का मिलना हो जाएगा, और समस्त प्रजा कुशल क्षेम से रहेगी।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और मैं बाकी सभी को उस रीति से लौटा लाऊंगा. जैसे वधू अपने पति के लिए लौट आती है. सभी का लौटकर यहां आ जाना सिर्फ उस व्यक्ति पर निर्भर करता है, जिसे आप खोज रहे हैं. तभी जनसाधारण में शांति हो सकेगी.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और मैं सब लोगों को तेरे पास लौटा लाऊँगा; जिस मनुष्य का तू खोजी है उसके मिलने से समस्त प्रजा का मिलना हो जाएगा, और समस्त प्रजा कुशल क्षेम से रहेगी।”