2 Samuel 17:9 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
is samay to vah kisee gaddhhe, va kisee doosare sthan men chhpai hoga. jab in men se paahile paahile koi koi mare jaae, tab isake sab sunanevale kahane lagenge, ki abashaalom ke pakshavale har gaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वह पहले ही से संभवत: किसी गुफा या अन्य स्थान पर छिपा है। यदि तुम्हारा पिता तुम्हारे व्यक्तियों पर पहले आक्रमण करता है तो लोग इसकी सूचना पांएगे, और वे सोचेंगे, ‘अबशालोम के समर्थक हार रहे हैं!’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह इस समय भी किसी गड्ढे में अथवा अन्य स्थान में छिपे होंगे। अब यदि आक्रमण के आरम्भ में ही हमारी सेना के सैनिक हताहत होंगे तो सुनने वाले यही कहेंगे, “अबशालोम के पक्षवाले सैनिकों का संहार हो गया।”
Hindi Bible HHBD
इस समय तो वह किसी गढ़हे, वा किसी दूसरे स्थान में छिपा होगा। जब इन में से पहिले पहिले कोई कोई मारे जाएं, तब इसके सब सुननेवाले कहने लगेंगे, कि अबशालोम के पक्षवाले हार गए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस समय वह किसी गढ़हे, या किसी दूसरे स्थान में छिपा होगा। जब इनमें से पहले ही आक्रमण में कोई कोई मारे जाएँ, तब इसके सब सुननेवाले कहने लगेंगे, ‘अबशालोम के पक्षवाले हार गए।’
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह देख लेना कि इस समय वह किसी गुफा या किसी दूसरे ऐसे स्थान में जा छिपे हैं. जब प्रथम आक्रमण किया जाएगा और हमारे सैनिक मारे जाएंगे, तब जो कोई इसके विषय में सुनेगा, यही कहेगा, ‘अबशालोम के सैनिक इस आक्रमण में परास्त किए गए हैं.’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इस समय तो वह किसी गड्ढे, या किसी दूसरे स्थान में छिपा होगा। जब इनमें से पहले ही आक्रमण में कोई-कोई मारे जाएँ, तब इसके सब सुननेवाले कहने लगेंगे, ‘अबशालोम के पक्षवाले हार गए।’