2 Samuel 18:14 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yoab ne kaha, maain tere sang yonhee tthara naheen rah sakata! so us ne teen lakadee hath men lekar abashaalom ke day me, jo banj vraksha men jeevaati lattka tha, chhed dala.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
योआब ने कहा, “मैं तुम्हारे साथ समय नष्ट नहीं करूँगा!” अबशालोम अब भी बांज वृक्ष में लटका हुआ, जीवित था। योआब ने तीन भाले लिये। उसने भालों को अबशालोम पर फेंका। भाले अबशालोम के हृदय को बेधते हुये निकल गये।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
योआब ने कहा, ‘मैं तुम्हारे साथ इस प्रकार समय बर्बाद नहीं करूँगा।’ अत: उसने अपने हाथ में तीन बरछियाँ लीं, और अबशालोम के हृदय में भोंक दीं, जो बांज वृक्ष पर टंगा था और अब तक जीवित था।
Hindi Bible HHBD
योआब ने कहा, मैं तेरे संग योंही ठहरा नहीं रह सकता! सो उस ने तीन लकड़ी हाथ में लेकर अबशालोम के हृदय में, जो बांज वृक्ष में जीवति लटका था, छेद डाला।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
योआब ने कहा, “मैं तेरे संग योंही ठहरा नहीं रह सकता!” इसलिये उसने तीन लकड़ी के तीर हाथ में लेकर अबशालोम के हृदय में, जो बांज वृक्ष में जीवित लटका था, छेद डाला।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस पर योआब ने कहा, “व्यर्थ है तुम्हारे साथ समय नष्ट करना.” उन्होंने तीन भाले लिए और बांज वृक्ष में लटके हुए जीवित अबशालोम के हृदय में भोंक दिए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
योआब ने कहा, “मैं तेरे संग ऐसे ही ठहरा नहीं रह सकता!” इसलिए उसने तीन लकड़ी हाथ में लेकर अबशालोम के हृदय में, जो बांज वृक्ष में जीवित ही लटका था, छेद डाला।