2 Samuel 18:20 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yoab ne us se kaha, too aj ke din samachar n de doosare din samachar dene paaega, parantu aj samachar n de, isaaliye ki rajakumar mar gaya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
योआब ने अहीमास को उत्तर दिया, “नहीं, आज तुम दाऊद को सूचना नहीं दोगे। तुम सूचना किसी अन्य समय पहुँचा सकते हो, किन्तु आज नहीं, क्यों? क्योंकि राजा का पुत्र मर गया है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
योआब ने उससे कहा, ‘आज तुम शुभ समाचार मत ले जाओ। तुम दूसरे दिन शुभ समाचार ले जाना। आज तुम शुभ समाचार निश्चय ही मत ले जाना; क्योंकि आज राजकुमार की मृत्यु हुई है।’
Hindi Bible HHBD
योआब ने उस से कहा, तू आज के दिन समाचार न दे; दूसरे दिन समाचार देने पाएगा, परन्तु आज समाचार न दे, इसलिये कि राजकुमार मर गया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
योआब ने उससे कहा, “तू आज के दिन समाचार न दे; दूसरे दिन समाचार देने पाएगा, परन्तु आज समाचार न दे, इसलिये कि राजकुमार मर गया है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मगर योआब ने उससे कहा, “आज तुम कोई भी संदेश नहीं ले जाओगे. तुम किसी दूसरे दिन संदेश ले जाना, लेकिन तुम्हें आज ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह राजकुमार की मृत्यु का समाचार है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
योआब ने उससे कहा, “तू आज के दिन समाचार न दे; दूसरे दिन समाचार देने पाएगा, परन्तु आज समाचार न दे, इसलिए कि राजकुमार मर गया है।”