2 Samuel 18:21 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab yoab ne aek kooshaee se kaha jo kuchh too ne dekha haai vah jakar raja ko bata de. to vah kooshaee yoab ko dandvata karake daud gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब योआब ने एक कुशी व्यक्ति से कहा, “जाओ राजा से वह सब कहो जो तुमने देखा है।” कुशी ने योआब को प्रणाम किया। तब कुशी दाऊद को सूचना देने दौड़ पड़ा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब योआब ने इथियोपिया देश के एक गुलाम को आदेश दिया, ‘जो कुछ तुमने देखा है, वह जाकर राजा को बताओ।’ गुलाम ने झुककर योआब का अभिवादन किया, और दौड़ पड़ा।
Hindi Bible HHBD
तब योआब ने एक कूशी से कहा जो कुछ तू ने देखा है वह जाकर राजा को बता दे। तो वह कूशी योआब को दणडवत् करके दौड़ गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब योआब ने एक कूशी से कहा, “जो कुछ तू ने देखा है वह जाकर राजा को बता दे।” वह कूशी योआब को दण्डवत् करके दौड़ गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वहां कूश देश का एक निवासी था. योआब ने आदेश दिया, “तुमने जो कुछ देखा है, उसकी सूचना जाकर राजा को दे दो.” कूश देशवासी ने झुककर योआब का अभिवंदन किया और दौड़ पड़ा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब योआब ने एक कूशी से कहा, “जो कुछ तूने देखा है वह जाकर राजा को बता दे।” तो वह कूशी योआब को दण्डवत् करके दौड़ गया।