2 Samuel 18:27 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
paharuae ne kaha, pujhe to aeesa dekh padta haai ki pahale ka daudna sadok ke putra aheemas ka sa haai. raja ne kaha, vah to bhla manushy haai, to bhla sandesh lata hoga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
पहरेदार ने कहा, “मुझे लगता है कि पहला व्यक्ति सादोक का पुत्र अहीमास की तरह दौड़ रहा है।” राजा ने कहा, “अहीमास अच्छा आदमी है। वह अच्छी सूचना ला रहा होगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रहरी ने कहा, ‘महाराज, मैं पहले दौड़ने वाले की दौड़ को पहचान सकता हूँ। सादोक का पुत्र अहीमास इस प्रकार दौड़ता है।’ राजा ने कहा, ‘वह अच्‍छा आदमी है। वह शुभ सन्‍देश लेकर आता है।’
Hindi Bible HHBD
पहरूए ने कहा, पुझे तो ऐसा देख पड़ता है कि पहले का दौड़ना सादोक के पुत्रा अहीमास का सा है। राजा ने कहा, वह तो भला मनुष्य है, तो भला सन्देश लाता होगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
पहरुए ने कहा, “मुझे तो ऐसा देख पड़ता है कि पहले का दौड़ना सादोक के पुत्र अहीमास का सा है।” राजा ने कहा, “वह भला मनुष्य है, तो भला सन्देश लाता होगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
प्रहरी ने उन्हें बताया, “मेरे विचार से प्रथम व्यक्ति के दौड़ने के ढंग से ऐसा लग रहा है कि वह सादोक का पुत्र अहीमाज़ है.” यह सुन राजा ने कहा, “वह एक अच्छा व्यक्ति है. वह अवश्य ही शुभ संदेश ला रहा है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
पहरुए ने कहा, “मुझे तो ऐसा देख पड़ता है कि पहले का दौड़ना सादोक के पुत्र अहीमास का सा है।” राजा ने कहा, “वह तो भला मनुष्य है, तो भला सन्देश लाता होगा।”