2 Samuel 18:28 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab aheemas ne pukarake raja se kaha, kalyan. fir us ne boomi par munh ke bal gir raja ko dandvata karake kaha, tera parameshvar yahova dhany haai, jis ne mere prabhu raja ke viruddh hath uttanevale manushyon ko tere vash men kar diya haai!
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अहीमास ने राजा को पुकार कर कहा। “सब कुछ बहुत अच्छा है!” अहीमास राजा के सामने प्रणाम करने झुका। उसका माथा भूमि के समीप था। अहीमास ने कहा, “अपने यहोवा परमेश्वर की स्तुति करो! मेरे स्वामी राजा, यहोवा ने उन व्यक्तियों को हरा दिया है जो आपके विरुद्ध थे।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अहीमास राजा के पास पहुँचा। उसने राजा से कहा, ‘महाराज, सब कुशल है!’ तब उसने भूमि पर मुँह के बल गिरकर राजा का अभिवादन किया। उसने कहा, ‘आपका प्रभु परमेश्वर धन्य है! उसने मेरे स्वामी, महाराज के विरुद्ध हाथ उठानेवाले मनुष्य के हाथ काट डाले हैं।’
Hindi Bible HHBD
तब अहीमास ने पुकारके राजा से कहा, कल्याण। फिर उस ने भूमि पर मुंह के बल गिर राजा को दणडवत् करके कहा, तेरा परमेश्वर यहोवा धन्य है, जिस ने मेरे प्रभु राजा के विरूद्ध हाथ उठानेवाले मनुष्यों को तेरे वश में कर दिया है!
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब अहीमास ने पुकार के राजा से कहा, “सब कुशल है।” फिर उसने भूमि पर मुँह के बल गिर राजा को दण्डवत् करके कहा, “तेरा परमेश्वर यहोवा धन्य है, जिसने मेरे प्रभु राजा के विरुद्ध हाथ उठानेवाले मनुष्यों को तेरे वश में कर दिया है!”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अहीमाज़ ने पुकारकर राजा से कहा, “सब कुछ कुशल है.” तब वह राजा के समक्ष भूमि पर दंडवत हो गया, उसने आगे कहा, “स्तुत्य हैं याहवेह, आपके परमेश्वर जिन्होंने महाराज मेरे स्वामी के शत्रुओं को पराजित कर दिया है!”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब अहीमास ने पुकारके राजा से कहा, “सब कुशल है।” फिर उसने भूमि पर मुँह के बल गिर राजा को दण्डवत् करके कहा, “तेरा परमेश्वर यहोवा धन्य है, जिसने मेरे प्रभु राजा के विरुद्ध हाथ उठानेवाले मनुष्यों को तेरे वश में कर दिया है!”