2 Samuel 18:29 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
raja ne poochha, kya us javan abashaalom ka kalyan haai? aheemas ne kaha, jab yoab ne raja ke karmacharee ko aur tere das ko bhej diya, tab mujhe badee bheed dekh padee, parantu maloom n hua ki kya hua tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
राजा ने पूछा, “क्या युवक अबशालोम कुशल से है?” अहीमास ने उत्तर दिया, “जब योआब ने मुझे भेजा तब मैंने कुछ बड़ी उत्तेजना देखी। किन्तु मैं यह नहीं समझ सका कि वह क्या था?”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
महाराज ने उससे पूछा, ‘युवा अबशालोम तो सकुशल है न?’ अहीमास ने उत्तर दिया, ‘जब योआब ने मुझे, आपके सेवक को भेजा तब मैंने बड़ी भीड़ देखी थी। पर महाराज, मैं नहीं जानता कि वहाँ क्‍या था।’
Hindi Bible HHBD
राजा ने पूछा, क्या उस जवान अबशालोम का कल्याण है? अहीमास ने कहा, जब योआब ने राजा के कर्मचारी को और तेरे दास को भेज दिया, तब मुझे बड़ी भीड़ देख पड़ी, परन्तु मालूम न हुआ कि क्या हुआ था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
राजा ने पूछा, “क्या वह जवान अबशालोम सकुशल है?” अहीमास ने कहा, “जब योआब ने राजा के कर्मचारी को और तेरे दास को भेज दिया, तब मुझे बड़ी भीड़ देख पड़ी, परन्तु मालूम न हुआ कि क्या हुआ था।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
राजा ने उससे पूछा, “क्या युवा अबशालोम सकुशल है?” अहीमाज़ ने उत्तर दिया, “जब योआब ने आपके सेवक को महाराज के लिए संदेश के साथ प्रेषित किया था, तब मैंने वहां बड़ी अव्यवस्था देखी, मगर मुझे यह ज्ञात नहीं कि वह सब क्या था.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
राजा ने पूछा, “क्या वह जवान अबशालोम सकुशल है?” अहीमास ने कहा, “जब योआब ने राजा के कर्मचारी को और तेरे दास को भेज दिया, तब मुझे बड़ी भीड़ देख पड़ी, परन्तु मालूम न हुआ कि क्या हुआ था।”