2 Samuel 18:32 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
raja ne kooshaee se poochha, kya vah javan arthata abashaalom kalyan se haai? kooshaee ne kaha, mere prabhu raja ke shatra, aur jitane teree haani ke liye utte haai, unakee dasha us javan kee see ho.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
राजा ने कुशी से पूछा, “क्या युवक अबशालोम कुशल से है?” कुशी ने उत्तर दिया, “मुझे आशा है कि आपके शत्रु और सभी लोग जो आपके विरुद्ध चोट करने आयेंगे, वे इस युवक (अबशालोम) की तरह सजा पायेंगे।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
राजा ने गुलाम से पूछा, ‘युवा अबशालोम तो सकुशल है न?’ गुलाम ने उत्तर दिया, ‘मेरे स्‍वामी, महाराज के शत्रुओं और आपका अनिष्‍ट करनेवाले सब विरोधियों का अन्‍त उस युवक के अन्‍त के समान हो!’
Hindi Bible HHBD
राजा ने कूशी से पूछा, क्या वह जवान अर्थात् अबशालोम कल्याण से है? कूशी ने कहा, मेरे प्रभु राजा के शत्रु, और जितने तेरी हानि के लिये उठे हैं, उनकी दशा उस जवान की सी हो।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
राजा ने कूशी से पूछा, “क्या वह जवान अर्थात् अबशालोम सकुशल है?” कूशी ने कहा, “मेरे प्रभु राजा के शत्रु, और जितने तेरी हानि के लिये उठे हैं, उनकी दशा उस जवान की सी हो।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह सुनने के बाद राजा ने कूश देशवासी से प्रश्न किया, “युवा अबशालोम तो सकुशल है न?” कूशवासी ने उत्तर दिया, “महाराज मेरे स्वामी के शत्रुओं की और उन सभी की नियति, जो आपके हानि के कटिबद्ध हो जाते हैं, वही हो, जो उस युवा की हुई है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
राजा ने कूशी से पूछा, “क्या वह जवान अर्थात् अबशालोम कुशल से है?” कूशी ने कहा, “मेरे प्रभु राजा के शत्रु, और जितने तेरी हानि के लिये उठे हैं, उनकी दशा उस जवान की सी हो।”