2 Samuel 18:4 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
raja ne un se kaha, jo kuchh tumhen bhaae vahee maain karoonga. aur raja faattk kee aek or khda raha, aur sab log sau sau, aur hajaar, hajaar karake nikalane lage.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
राजा ने अपने लोगों से कहा, “मैं वही करूगाँ जिसे आप लोग सर्वोत्तम समझते हैं।” तब राजा द्वार की बगल में खड़ा रहा। सेना आगे बढ़ गई। वे सौ और हजार की टुकड़ियों में गए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
राजा ने उनसे कहा, ‘जो तुम्‍हें अपनी दृष्‍टि में उचित प्रतीत होता है, वही मैं करूँगा। अत: वह नगर के प्रवेश-द्वार के पास खड़ा हो गया, और समस्‍त सेना सौ-सौ और हजार-हजार के दल में नगर से बाहर निकल गई।
Hindi Bible HHBD
राजा ने उन से कहा, जो कुछ तुम्हें भाए वही मैं करूंगा। और राजा ॅफाटक की एक ओर खड़ा रहा, और सब लोग सौ सौ, और हज़ार, हज़ार करके निकलने लगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
राजा ने उनसे कहा, “जो कुछ तुम्हें भाए वही मैं करूँगा।” इसलिये राजा फाटक की एक ओर खड़ा रहा, और सब लोग सौ सौ, और हज़ार हज़ार, करके निकलने लगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह सुन राजा ने उन्हें उत्तर दिया, “मैं वही करूंगा जो तुम्हारी दृष्टि में सही है.” तब राजा नगर फाटक के पास खड़े हो गए और सारी सेना सौ-सौ और हज़ार के समान समूहों में उनके पास से निकलते चले गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
राजा ने उनसे कहा, “जो कुछ तुम्हें भाए वही मैं करूँगा।” इसलिए राजा फाटक की एक ओर खड़ा रहा, और सब लोग सौ-सौ, और हजार, हजार करके निकलने लगे।