2 Samuel 18:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
sanyog se abashaalom aur daud ke janon kee bhentt ho gai. abashaalom to aek khchchar par chaddha hua ja raha tha, ki khchchar aek bade banj vraksha kee ghanee daaliyon ke neeche se gaya, aur usaka sir us banj vraksha men attk gaya, aur vah adhar men lattka rah gaya, aur usaka khchchar nikal gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
ऐसा हुआ कि अबशालोम दाऊद के सेवकों से मिला। अबशालोम बच भागने के लिये अपने खच्चर पर चढ़ा। खच्चर विशाल बांज के वृक्ष की शाखाओं के नीचे गया। शाखायें मोटी थीं और अबशालोम का सिर पेड़ में फँस गया। उसका खच्चर उसके नीचे से भाग निकला अत: अबशालोम भूमि के ऊपर लटका रहा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
संयोग से अबशालोम और दाऊद के सैनिकों का आमना-सामना हो गया। अबशालोम खच्‍चर पर सवार था। खच्‍चर एक बड़े बांज वृक्ष की शाखाओं के नीचे से गुजर रहा था। उसी समय अबशालोम का सिर बांज वृक्ष में फंस गया। खच्‍चर उसके नीचे से निकल गया। अबशालोम अधर में टंग गया।
Hindi Bible HHBD
संयोग से अबशालोम और दाऊद के जनों की भेंट हो गई। अबशालोम तो एक खच्चर पर चढ़ा हुआ जा रहा था, कि ख्च्चर एक बड़े बांज वृक्ष की घनी डालियों के नीचे से गया, और उसका सिर उस बांज वृक्ष में अटक गया, और वह अधर में लटका रह गया, और उसका ख्च्चर निकल गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
संयोग से अबशालोम और दाऊद के जनों की भेंट हो गई। अबशालोम एक खच्‍चर पर चढ़ा हुआ जा रहा था, कि खच्‍चर एक बड़े बांज वृक्ष की घनी डालियों के नीचे से गया, और उसका सिर उस बांज वृक्ष में अटक गया, और वह अधर में लटका रह गया, और उसका खच्‍चर निकल गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
संयोगवश, अबशालोम की भेंट दावीद के सैनिकों से हो गई. उस समय अबशालोम अपने खच्चर पर चढ़ा हुआ था. खच्चर एक विशालकाय बांज वृक्ष के नीचे से भागने लगा. परिणामस्वरूप, अबशालोम का सिर बांज वृक्ष की डालियों में मजबूती से जा फंसा. उसका खच्चर तो आगे बढ़ गया मगर वह स्वयं भूमि और आकाश के बीच लटका रह गया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
संयोग से अबशालोम और दाऊद के जनों की भेंट हो गई। अबशालोम एक खच्चर पर चढ़ा हुआ जा रहा था, कि खच्चर एक बड़े बांज वृक्ष की घनी डालियों के नीचे से गया, और उसका सिर उस बांज वृक्ष में अटक गया, और वह अधर में लटका रह गया, और उसका खच्चर निकल गया।