2 Samuel 19:11 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab raja daud ne sadok aur aebyatar yajakon ke pas kahala bheja, ki yahoodee puraniyon se kaho, ki tum log raja ko bhvan pahunchane ke liye sab se peechhe kyon hote ho jab ki samast israaael kee batacheet raja ke sunane men ai haai, ki usako bhvan men pahunchaae?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
राजा दाऊद ने याजक सादोक और एब्यातार को सन्देश भेजा। दाऊद ने कहा, “यहूदा के प्रमुखों से बात करो। कहो, ‘तुम लोग अन्तिम परिवार समूह क्यों हो जो राजा दाऊद को अपने राजमहल में वापस लाना चाहते हो? देखो, सभी इस्राएली राजा को महल में लाने के बारे में बातें कर रहे हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
राजा दाऊद ने पुरोहित सादोक और एबयातर को यह सन्देश भेजा, ‘यहूदा प्रदेश के धर्मवृद्धों से यह कहो: “तुम राजा को उसके राजमहल में वापस लाने में सबसे पीछे क्यों रहना चाहते हो? इस्राएल प्रदेश से राजा के पास सन्देश आ गया है।
Hindi Bible HHBD
तब राजा दाऊद ने सादोक और एब्यातार याजकों के पास कहला भेजा, कि यहूदी पुरनियों से कहो, कि तुम लोग राजा को भवन पहुंचाने के लिये सब से पीछे क्यों होते हो जब कि समस्त इस्राएल की बातचीत राजा के सुनने में आई है, कि उसको भवन में पहुंचाए?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब राजा दाऊद ने सादोक और एब्यातार याजकों के पास कहला भेजा, “यहूदी पुरनियों से कहो, ‘तुम लोग राजा को भवन पहुँचाने के लिये सबसे पीछे क्यों होते हो जब कि समस्त इस्राएल की बातचीत राजा के सुनने में आई है, कि उसको भवन में पहुँचाएँ?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
राजा दावीद ने पुरोहित सादोक और अबीयाथर के लिए यह संदेश भेजा: “आप यहूदिया के पुरनियों से इस विषय में विचार-विमर्श करें: ‘राजा को उसके आवास में लौटा लाने के विषय में आप सबसे पीछे क्यों हैं, जबकि सारे इस्राएल इस विषय में राजा तक अपने विचार भेज चुका है?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब राजा दाऊद ने सादोक और एब्यातार याजकों के पास कहला भेजा, “यहूदी पुरनियों से कहो, ‘तुम लोग राजा को भवन पहुँचाने के लिये सबसे पीछे क्यों होते हो जबकि समस्त इस्राएल की बातचीत राजा के सुनने में आई है, कि उसको भवन में पहुँचाए