2 Samuel 19:14 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
is prakar us ne sab yahoodee purushaen ke man aeese apanee or kheench liya ki manon aek hee purush tha aur unhon ne raja ke pas kahala bheja, ki too apane sab karpachariyon ko sang lekar lautt a.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दाऊद ने यहूदा के लोगों के दिल को प्रभावित किया, अत: वे एक व्यक्ति की तरह एकमत हो गए। यहूदा के लोगों ने राजा को सन्देश भेजा। उन्होंने कहा, “अपने सभी सेवकों के साथ वापस आओ!”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यों दाऊद ने यहूदा प्रदेश के सब लोगों का हृदय अपनी ओर खींच लिया। उन्‍होंने एक मत होकर राजा दाऊद के पास सन्‍देश भेजा, ‘कृपया, आप तथा आपके सब सेवक लौट आइए।’
Hindi Bible HHBD
इस प्रकार उस ने सब यहूदी पुरूषों के मन ऐसे अपनी ओर खींच लिया कि मानों एक ही पुरूष था; और उन्हों ने राजा के पास कहला भेजा, कि तू अपने सब कर्पचारियों को संग लेकर लौट आ।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस प्रकार उसने सब यहूदी पुरुषों के मन ऐसे अपनी ओर खींच लिया कि मानो एक ही पुरुष था; अत: उन्होंने राजा के पास कहला भेजा, “तू अपने सब कर्मचारियों को संग लेकर लौट आ।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस बात ने यहूदिया की जनता का हृदय एक सूत्र में बांध दिया; तब उन्होंने राजा के लिए यह संदेश भेजा, “आप और आपके सारे सेवक यहां लौट आएं.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इस प्रकार उसने सब यहूदी पुरुषों के मन ऐसे अपनी ओर खींच लिया कि मानो एक ही पुरुष था; और उन्होंने राजा के पास कहला भेजा, “तू अपने सब कर्मचारियों को संग लेकर लौट आ।”