2 Samuel 19:17 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
usake sang hajaar binyameenee purush the. aur shaaul ke gharane ka karmacharee seeba apane pandrah putraen aur bees dason samet tha, aur ve raja ke samhane yaradan ke par panv paaidal utar gae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
शिमी के साथ बिन्यामीन परिवार के एक हजार लोग भी आए। शाऊल के परिवार का सेवक सीबा भी आया। सीबा अपने साथ अपने पन्द्रह पुत्रों और बीस सेवकों को लाया। ये सभी लोग राजा दाऊद से मिलने के लिये यरदन नदी पर शीघ्रता से पहुँचे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसके साथ बिन्‍यामिन कुल के एक हजार पुरुष थे। शाऊल के राजपरिवार का सेवक सीबा भी अपने पन्‍द्रह पुत्रों और बीस सेवकों के साथ, राजा दाऊद से पहले यर्दन नदी पर पहुँच गया।
Hindi Bible HHBD
उसके संग हज़ार बिन्यामीनी पुरूष थे। और शाऊल के घराने का कर्मचारी सीबा अपने पन्द्रह पुत्रों और बीस दासों समेत था, और वे राजा के साम्हने यरदन के पार पांव पैदल उतर गए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसके संग हज़ार बिन्यामीनी पुरुष थे, और शाऊल के घराने का कर्मचारी सीबा अपने पंद्रह पुत्रों और बीस दासों समेत था। वे राजा के सामने यरदन के पार पैदल उतर गए;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उनके साथ बिन्यामिन वंश के हज़ार व्यक्ति भी थे. उसी समय शाऊल का गृह प्रबंधक ज़ीबा भी अपने पन्द्रह पुत्रों और बीस सेवकों के साथ, ढलान पर यरदन नदी की ओर दौड़ता हुआ राजा से भेंटकरने आया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसके संग हजार बिन्यामीनी पुरुष थे और शाऊल के घराने का कर्मचारी सीबा अपने पन्द्रह पुत्रों और बीस दासों समेत था, और वे राजा के सामने यरदन के पार पैदल उतर गए।