2 Samuel 19:21 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab sarooyah ke putra abeeshau ne kaha, shaimee ne jo yahova ke aabhaishaikt ko shaap diya tha, is karan kya usako vadha karana n chaahiye?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु सरूयाह के पुत्र अबीशै ने कहा, “हमें शिमी को अवश्य मार डालना चाहिये क्योंकि इसने यहोवा के चुने राजा के विरुद्ध बुरा होने की याचना की।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सरूयाह के पुत्र अबीशय ने उत्तर दिया, ‘शिमई ने प्रभु के अभिषिक्‍त राजा को अपशब्‍द कहे थे, इसलिए उसे इस अपराध के बदले में निश्‍चय ही मृत्‍यु-दण्‍ड मिलना चाहिए।’
Hindi Bible HHBD
तब सरूयाह के पुत्रा अबीशै ने कहा, शिमी ने जो यहोवा के अभिषिक्त को शाप दिया था, इस कारण क्या उसको वध करना न चाहिये?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब सरूयाह के पुत्र अबीशै ने कहा, “शिमी ने जो यहोवा के अभिषिक्‍त को शाप दिया था, इस कारण क्या उसका वध करना न चाहिये?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
ज़ेरुइयाह के पुत्र अबीशाई ने इसके लिए सुझाव दिया, “क्या सही नहीं कि जो कुछ शिमेई ने किया है, उसके लिए उसे मृत्यु दंड दिया जाए? उसने याहवेह के अभिषिक्त को शाप दिया था.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब सरूयाह के पुत्र अबीशै ने कहा, “शिमी ने जो यहोवा के अभिषिक्त को श्राप दिया था, इस कारण क्या उसका वध करना न चाहिये?”