2 Samuel 19:26 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
us ne kaha, he mere prabhu, he raja, mere karmacharee ne mujhe dhaekha diya tha tera das jo pangu haai isaliye tere das ne socha, ki maain gadahe par kattee kasavakar us par chaddh raja ke sath chala jaunga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मपीबोशेत ने उत्तर दिया, “हे राजा, मेरे स्वामी! मेरे सेवक (सीबा) ने मुझे मूर्ख बनाया। मैंने सीबा से कहा, ‘मैं विकलांग हूँ। अत: गधे पर काठी लगाओ। तब मैं गधे पर बैठूंगा, और राजा के साथ जाऊँगा। किन्तु मेरे सेवक ने मुझे धोखा दिया।’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने बताया, ‘महाराज, मेरे सेवक ने मुझे धोखा दिया था। मैंने अपने सेवक को यह आदेश दिया था कि मेरे लिए गधे पर काठी कस। मैं उस पर सवार होकर राजा के साथ जाऊंगा। महाराज, आप जानते हैं कि मैं आपका सेवक लंगड़ा हूँ।
Hindi Bible HHBD
उस ने कहा, हे मेरे प्रभु, हे राजा, मेरे कर्मचारी ने मुझे धोखा दिया था; तेरा दास जो पंगु है; इसलिये तेरे दास ने सोचा, कि मैं गदहे पर काठी कसवाकर उस पर चढ़ राजा के साथ चला जाऊंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने कहा, “हे मेरे प्रभु, हे राजा, मेरे कर्मचारी ने मुझे धोखा दिया था; तेरा दास जो पंगु है; इसलिये तेरे दास ने सोचा, ‘मैं गदहे पर काठी कसवाकर उस पर चढ़ राजा के साथ चला जाऊँगा।’
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसने उत्तर में कहा, “महाराज, मेरे स्वामी, मेरे सेवक ने मेरे साथ छल किया. आपके सेवक ने उससे कह रखा था, ‘मैं अपने लिए गधे की काठी कसूंगा कि मैं उस पर चढ़कर राजा के निकट जा सकूं,’ क्योंकि मैं ठहरा अपंग.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसने कहा, “हे मेरे प्रभु, हे राजा, मेरे कर्मचारी ने मुझे धोखा दिया था; तेरा दास जो विकलांग है; इसलिए तेरे दास ने सोचा, ‘मैं गदहे पर काठी कसवाकर उस पर चढ़ राजा के साथ चला जाऊँगा।’