2 Samuel 19:27 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur mere karmacharee ne mere prabhu raja ke samhane meree chugalee khai. parantu mera prabhu raja parameshvar ke doot ke saman haai aur jo kuchh tujhe bhaae vahee kara.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उसने मेरे बारे में आपसे बुरी बातें कहीं। किन्तु मेरे स्वामी, राजा परमेश्वर के यहाँ देवदूत के समान हैं। आप वही करें जो आप उचित समझते हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परन्‍तु मेरे सेवक ने महाराज से, मेरे स्‍वामी से, मेरी चुगली की। महाराज, मेरे स्‍वामी, आप परमेश्‍वर के दूत के सदृश हैं। जो कार्य आपको अपनी दृष्‍टि में भला लगे, वही मेरे साथ कीजिए।
Hindi Bible HHBD
और मेरे कर्मचारी ने मेरे प्रभु राजा के साम्हने मेरी चुगली खाई। परन्तु मेरा प्रभु राजा परमेश्वर के दूत के समान है; और जो कुछ तुझे भाए वही कर।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और मेरे कर्मचारी ने मेरे प्रभु राजा के सामने मेरी चुगली खाई है। परन्तु मेरा प्रभु राजा परमेश्‍वर के दूत के समान है; और जो कुछ तुझे भाए वही कर।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसके अलावा उसने महाराज, मेरे स्वामी से आपके सेवक के विरुद्ध झूठा आरोप भी प्रसारित कर दी; मगर महाराज, मेरे स्वामी, आप परमेश्वर के स्वर्गदूत तुल्य हैं; आपको जो कुछ सही लगे, आप वही करें.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और मेरे कर्मचारी ने मेरे प्रभु राजा के सामने मेरी चुगली की है। परन्तु मेरा प्रभु राजा परमेश्वर के दूत के समान है; और जो कुछ तुझे भाए वही कर।