2 Samuel 19:28 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
mere pita ka samast gharana teree or se praan dand ke yogy tha parantu too ne apane das ko apanee mej par khanevalon men gina haai. mujhe kya hak haai ki maain raja kee or dohai doon?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
आपने मेरे पितामह के सारे परिवार को मार दिया होता। किन्तु आपने यह नहीं किया। आपने मुझे उन लोगों के साथ रखा जो आपकी मेज पर खाते हैं। इसलिये मैं राजा से किसी बात के लिये शिकायत करने का अधिकार नहीं रखता।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मेरे पिता के परिवार के सब पुरुष, मेरे स्वामी के हाथ से मृत्यु-दण्ड पाने के योग्य थे। परन्तु महाराज ने मुझे, अपने सेवक को अपनी मेज पर भोजन करने का सम्मान प्रदान किया था। तब इससे अधिक मुझे क्या न्यायोचित अधिकार चाहिए कि मैं महाराज की दुहाई दूँ?’
Hindi Bible HHBD
मेरे पिता का समस्त घराना तेरी ओर से प्राण दणड के योग्य था; परन्तु तू ने अपने दास को अपनी मेज पर खानेवालों में गिना है। मुझे क्या हक है कि मैं राजा की ओर दोहाई दूं?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मेरे पिता का समस्त घराना तेरी ओर से प्राण दण्ड के योग्य था; परन्तु तू ने अपने दास को अपनी मेज पर खानेवालों में गिना है। मुझे क्या हक है कि मैं राजा की दोहाई दूँ?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
महाराज मेरे स्वामी के सामने, मेरे पिता का वंश मृतकों के समान छोटा था, फिर भी आपने अपने सेवक को उनमें स्थान दिया, जो आपके साथ भोजन करने के लिए चुने गए थे. महाराज से इससे अधिक अपेक्षा करने का मेरा अधिकार ही नहीं रह जाता.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मेरे पिता का समस्त घराना तेरी ओर से प्राणदण्ड के योग्य था; परन्तु तूने अपने दास को अपनी मेज पर खानेवालों में गिना है। मुझे क्या हक़ है कि मैं राजा की दुहाई दूँ?”