2 Samuel 19:29 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
raja ne us se kaha, too apanee bat kee charcha kson karata rahata haai? meree agyaa yah haai, ki us boomi ko tum aur seeba donon apas men bantt lo.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
राजा ने मपीबोशेत से कहा, “अपनी समस्याओं के बारे में अधिक कुछ न कहो। मैं यह निर्णय करता हूँ! तुम और सीबा भूमि का बंटवार कर सकते हो।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
राजा ने उससे कहा, ‘तू ये बातें फिर क्‍यों कह रहा है? मैंने यह निश्‍चय किया है: तू और सीबा अपनी भू-सम्‍पत्ति को परस्‍पर बांट लो।’
Hindi Bible HHBD
राजा ने उस से कहा, तू अपनी बात की चर्चा क्सों करता रहता है? मेरी आज्ञा यह है, कि उस भूमि को तुम और सीबा दोनों आपस में बांट लो।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
राजा ने उससे कहा, “तू अपनी बात की चर्चा क्यों करता रहता है? मेरी आज्ञा यह है, कि उस भूमि को तुम और सीबा दोनों आपस में बाँट लो।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
राजा ने उससे कहा, “अब ज्यादा बोलने से क्या लाभ? मैंने यह निश्चय किया है कि तुम्हारे और ज़ीबा के बीच संपत्ति को बांट दिया जाएगा.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
राजा ने उससे कहा, “तू अपनी बात की चर्चा क्यों करता रहता है? मेरी आज्ञा यह है, कि उस भूमि को तुम और सीबा दोनों आपस में बाँट लो।”