2 Samuel 19:3 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur us din log aeesa munh churakar nagar men ghause, jaaisa log yuddh se bhag ane se lajjait hokar munh churate haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
लोग नगर में चुपचाप आए। वे उन लोगों की तरह थे जो युद्ध में पराजित हो गए और भाग आएं हों।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: उस दिन सैनिकों ने नगर में ऐसे मुँह चुराकर प्रवेश किया जैसे युद्ध से भागकर आए हुए भगोड़े मुँह चुराते हैं।
Hindi Bible HHBD
और उस दिन लोग ऐसा मुंह चुराकर नगर में घुसे, जैसा लोग युठ्ठ से भाग आने से लज्जित होकर मुंह चुराते हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये उस दिन लोग ऐसा मुँह चुराकर नगर में घुसे, जैसा लोग युद्ध से भाग आने से लज्जित होकर मुँह चुराते हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फलस्वरूप, सैनिक नगर में चुपके-चुपके ऐसे प्रवेश कर रहे थे, मानो वे लज्जित होकर युद्ध में शत्रु को पीठ दिखाकर भाग आए हों.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए उस दिन लोग ऐसा मुँह चुराकर नगर में घुसे, जैसा लोग युद्ध से भाग आने से लज्जित होकर मुँह चुराते हैं।