2 Samuel 19:32 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
baarjillaai to vraddh purush tha, arthata assee parsha kee ayu ka tha jab tak raja mahanaaim men rahata tha tab tak vah usaka palan poshan karata raha kyonaki vah bahut dhanee tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बर्जिल्लै बहुत बूढ़ा आदमी था। वह अस्सी वर्ष का था। जब दाऊद महनैम में ठहरा था तब उसने उसको भोजन तथा अन्य चीजें दी थीं। बर्जिल्लै यह सब कर सकता था क्योंकि वह बहुत धनी व्यक्ति था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
बर्जिल्‍लय बहुत वृद्ध था। उसकी उम्र अस्‍सी वर्ष की थी। जब राजा दाऊद महनइम नगर में था, तब बर्जिल्‍लय ने उसकी भोजन-व्‍यवस्‍था की थी; क्‍योंकि वह अत्‍यन्‍त समृद्ध था।
Hindi Bible HHBD
बर्जिल्लै तो वृठ्ठ पुरूष था, अर्थात् अस्सी पर्ष की आयु का था जब तक राजा महनैम में रहता था तब तक वह उसका पालन पोषण करता रहा; क्योंकि वह बहुत धनी था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
बर्जिल्‍लै तो वृद्ध पुरुष था, अर्थात् अस्सी वर्ष की आयु का था; जब तक राजा महनैम में रहा तब तक वह उसका पालन पोषण करता रहा; क्योंकि वह बहुत धनी था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
बारज़िल्लई बहुत वृद्ध व्यक्ति थे, वह अस्सी वर्षीय थे. राजा के माहानाईम पड़ाव के अवसर पर उन्हीं ने राजा की सुरक्षा का प्रबंध किया था, क्योंकि वहां वह अत्यंत प्रतिष्ठित व्यक्ति थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
बर्जिल्लै तो वृद्ध पुरुष था, अर्थात् अस्सी वर्ष की आयु का था जब तक राजा महनैम में रहता था तब तक वह उसका पालन-पोषण करता रहा; क्योंकि वह बहुत धनी था।