2 Samuel 19:35 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aj maain assee varsha ka hoo kya maain bhle-bure ka vivek kar sakata hoo? kya tera das jo kuchh khata peeta haai usaka svad paahichan sakata haai? kya mujhe gavaaiyyon va gayikaon ka shabd ab sun padta haai? tera das ab apane prabhu raja ke liye kyon bojh ka karan ho?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं अस्सी वर्ष का हूँ। मैं इतना अधिक बूढ़ा हूँ कि मैं यह नहीं बता सकता कि अच्छा क्या है और बुरा क्या है। मैं इतना अधिक बूढ़ा हूँ कि मैं जो खाता पीता हूँ उसका स्वाद नहीं ले सकता। मैं इतना बूढ़ा हूँ कि आदमियों और स्त्रियों के गाने की आवाज भी नहीं सुन सकता। आप मेरे साथ परेशान होना क्यों चाहते हैं?
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
आज मैं अस्‍सी वर्ष का हूँ। क्‍या मैं इस उम्र में भले और बुरे की पहचान कर सकता हूँ? अब क्‍या मुझमें खाने-पीने की रुचि रह गई है? अब क्‍या मैं गायक-गायिकाओं का मधुर गीत सुन सकता हूँ? ऐसी स्‍थिति में आपका यह सेवक अपने स्‍वामी पर, महाराज पर भार क्‍यों बने?
Hindi Bible HHBD
आज मैं अस्सी वर्ष का हूँ; क्या मैं भले- बुरे का विवेक कर सकता हूँ? क्या तेरा दास जो कुछ खाता पीता है उसका स्वाद पहिचान सकता है? क्या मुझे गवैरयों वा गायिकाओं का शब्द अब सुन पड़ता है? तेरा दास अब अपने प्रभु राजा के लिये क्यों बोझ का कारण हो?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
आज मैं अस्सी वर्ष का हूँ; क्या मैं भले–बुरे का विवेक कर सकता हूँ? क्या तेरा दास जो कुछ खाता पीता है उसका स्वाद पहिचान सकता है? क्या मुझे गवैय्यों या गायिकाओं का शब्द अब सुन पड़ता है? तेरा दास अब अपने प्रभु राजा के लिये क्यों बोझ का कारण हो?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस समय मेरी आयु अस्सी वर्ष की है. क्या मुझमें अब यह बोध रह गया है कि सुखद क्या है, और क्या नहीं? क्या आपके सेवक में अब भोजन और पेय से संबंधित स्वाद बोध शेष रह गया है? अथवा क्या में अब भी स्त्री-पुरुष गायक-वृन्द की प्रस्तुति सुनने में समर्थ रह गया हूं? तब क्या लाभ है कि आपका सेवक महाराज मेरे स्वामी पर अतिरिक्त बोझ बनकर रहे?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
आज मैं अस्सी वर्ष का हूँ; क्या मैं भले बुरे का विवेक कर सकता हूँ? क्या तेरा दास जो कुछ खाता पीता है उसका स्वाद पहचान सकता है? क्या मुझे गायकों या गायिकाओं का शब्द अब सुन पड़ता है? तेरा दास अब अपने स्वामी राजा के लिये क्यों बोझ का कारण हो?