2 Samuel 19:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
isaliye ki too apane baaiariyon se praem aur apane praeamiyon se baair rakhta haai. too ne aj yah pragatt kiya ki tujhe haakimon aur karmachaariyon kee kuchh chinta naheen varan maain ne aj jan liya, ki yadi ham sab aj mare jate aur abashaalom jeevit rahata, to too bahut prasann hota.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम्हारे सेवक इसलिये लज्जित हैं कि तुम उनसे प्रेम करते हो जो तुमसे घृणा करते हैं और तुम उनसे घृणा करते हो जो तुमसे प्रेम करते हैं। आज तुमने यह स्पष्ट कर दिया है कि तुम्हारे अधिकारी और तुम्हारे लोग तुम्हारे लिये कुछ नहीं हैं। आज में समझता हूँ कि यदि अबशालोम जीवित रहता और हम सभी मार दिये गए होते तो तुम्हें बड़ी प्रसन्नता होती।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
आप उनसे प्रेम करते हैं, जो आप से घृणा करते हैं। पर आप उनसे घृणा करते हैं, जो आपसे प्रेम करते हैं। आज आपने यह बात स्पष्ट कर दी कि आपके लिए सेना-नायकों और सैनिकों का कोई महत्व नहीं है। आज मुझे ज्ञात हुआ कि यदि अबशालोम आज जीवित होता और हम सब मर गए होते तो आप प्रसन्न होते।
Hindi Bible HHBD
इसलिये कि तू अपने बैरियों से प्रेम और अपने प्रेमियों से बैर रखता है। तू ने आज यह प्रगट किया कि तुझे हाकिमों और कर्मचारियों की कुछ चिन्ता नहीं; वरन मैं ने आज जान लिया, कि यदि हम सब आज मारे जाते और अबशालोम जीवित रहता, तो तू बहुत प्रसन्न होता।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये कि तू अपने बैरियों से प्रेम और अपने प्रेमियों से बैर रखता है। तू ने आज यह प्रगट किया कि तुझे हाकिमों और कर्मचारियों की कुछ चिन्ता नहीं; वरन् मैं ने आज जान लिया, कि यदि हम सब आज मारे जाते और अबशालोम जीवित रहता, तो तू बहुत प्रसन्न होता।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
आप उनसे तो प्रेम करते हैं, जिन्हें आपसे प्रेम नहीं, और उनसे घृणा करते हैं, जो आपसे प्रेम करते हैं. आज आपने यह साफ़ कर दिया है कि आपकी दृष्टि में न तो अधिकारियों का कोई महत्व है, न सैनिकों का. आज मुझे यह मालूम हो गया है कि आज यदि अबशालोम जीवित होता और हम सभी मृत, तो आपको अत्यंत हर्ष होता.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए कि तू अपने बैरियों से प्रेम और अपने प्रेमियों से बैर रखता है। तूने आज यह प्रगट किया कि तुझे हाकिमों और कर्मचारियों की कुछ चिन्ता नहीं; वरन् मैंने आज जान लिया, कि यदि हम सब आज मारे जाते और अबशालोम जीवित रहता, तो तू बहुत प्रसन्न होता।