2 Samuel 2:13 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab saruyah ka putra yoab, aur daud ke jan, hebraen se nikalakar un se gibon ke pokhre ke pas mile aur donon dal us pokhre kee aek aek or baaitt gaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सरूयाह का पुत्र योआब और दाऊद के सेवकगण भी गिबोन गए। वे अब्नेर और ईशबोशेत के सेवकों से, गिबोन के चश्मे पर मिले। अब्नेर की टोली हौज के एक ओर बैठी थी। योआब की टोली हौज के दूसरी ओर बैठी थी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सरूयाह का पुत्र योआब और दाऊद के दरबारी भी अपने नगर से बाहर निकले और उनसे गिबओन के जलाशय पर मिले। अब्‍नेर तथा ईशबोशेत के दरबारी जलाशय की एक ओर तथा योआब और दाऊद के दरबारी जलाशय की दूसरी ओर बैठ गए।
Hindi Bible HHBD
तब सरूयाह का पुत्रा योआब, और दाऊद के जन, हेब्रोन से निकलकर उन से गिबोन के पोखरे के पास मिले; और दोनों दल उस पोखरे की एक एक ओर बैठ गए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब सरूयाह का पुत्र योआब, और दाऊद के जन, हेब्रोन से निकलकर उनसे गिबोन के पोखरे के पास मिले; और दोनों दल उस पोखरे के एक एक ओर बैठ गए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
दूसरी ओर ज़ेरुइयाह के पुत्र योआब के सेवकों की भेंट उनसे गिबयोन ताल के निकट हुई. दोनों समूह तल के एक-एक ओर बैठ गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब सरूयाह का पुत्र योआब, और दाऊद के जन, हेब्रोन से निकलकर उनसे गिबोन के जलकुण्ड के पास मिले; और दोनों दल उस जलकुण्ड के एक-एक ओर बैठ गए।