2 Samuel 2:16 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur unhon ne aek doosare ka sir pakadkar apanee apanee talavar aek doosare ke panjar men bhonk dee aur ve aek hee sang mare. is se us sthan ka nam helkathssooreem pada, vah gibon men haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हर एक युवक ने अपने शत्रु के सिर को पकड़ा और अपनी तलवार अन्दर भोंक दी। अत: युवक एक ही साथ गिर पड़े। यही कारण है कि वह स्थान “तेज चाकुओं का खेत” कहा जाता है। यह स्थान गिबोन में है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रत्‍येक सैनिक ने अपने विपक्षी का सिर पकड़ा, और उसकी पसली में अपनी तलवार भोंक दी। यों वे एक-साथ भूमि पर गिर पड़े। इस कारण उस स्‍थान का नाम हेल्‍कत-हस्‍सूरीम पड़ गया। वह गिबओन में है।
Hindi Bible HHBD
और उन्हों ने एक दूसरे का सिर पकड़कर अपनी अपनी तलवार एक दूसरे के पांजर में भोंक दी; और वे एक ही संग मरे। इस से उस स्थान का नाम हेल्कथस्सूरीम पड़ा, वह गिबोन में है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और उन्होंने एक दूसरे का सिर पकड़कर अपनी अपनी तलवार एक दूसरे के पाँजर में भोंक दी; और वे एक ही संग मरे। इससे उस स्थान का नाम हेल्कथस्सूरीम पड़ा, वह गिबोन में है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हर एक ने अपने प्रतिद्वंदी का सिर पकड़ा और अपने प्रतिद्वंदी की पसली में तलवार झोंक दी. परिणामस्वरूप वे एक साथ ही धराशायी हुए, इसके कारण गिबयोन नगर में उस स्थान का नाम हेलकाथ-हज़्जूरिम पड़ गया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उन्होंने एक दूसरे का सिर पकड़कर अपनी-अपनी तलवार एक दूसरे के पाँजर में भोंक दी; और वे एक ही संग मरे। इससे उस स्थान का नाम हेल्कथस्सूरीम पड़ा, वह गिबोन में है।