2 Samuel 2:23 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
taubhee us ne hatt jane ko nakara tab abner ne apane bhale kee pichhadee usake pett men aeese maree, ki bhala arapar hokar peechhe nikala aur vah vaheen girake mar gaya. aur jitane log us sthan par aae jahan asahel girake mar gaya, vahan ve sab khddhe rahe.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु असाहेल ने अब्नेर का पीछा करना नहीं छोड़ा। इसलिये अब्नेर ने अपने भाले के पिछले भाग का उपयोग किया और असाहेल के पेट में उसे घुसेड़ दिया। भाला असाहेल के पेट में इतना गहरा धँसा कि वह उसकी पीठ से बाहर निकल आया। असाहेल वहीं तुरन्त मर गया। असाहेल का शरीर जमीन पर गिर पड़ा। लोग उस के पास दौड़कर गये, और रुक गए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परन्‍तु असाएल ने वापस लौटना स्‍वीकार नहीं किया। अत: अब्‍नेर ने उसके पेट में भाले का कुन्‍दा मारा। भाला उसके पार हो गया। वह वहीं भूमि पर गिर पड़ा, और तत्‍काल मर गया। जिस स्‍थान पर असाएल गिरकर मरा, वहाँ पहुँचकर लोग खड़े रह गए।
Hindi Bible HHBD
तौभी उस ने हट जाने को नकारा; तब अब्नेर ने अपने भाले की पिछाड़ी उसके पेट में ऐसे मारी, कि भाला आरपार होकर पीछे निकला; और वह वहीं गिरके मर गया। और जितने लोग उस स्थान पर आए जहां असाहेल गिरके मर गया, वहां वे सब खढ़े रहे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तौभी उसने हट जाने से मना किया; तब अब्नेर ने अपने भाले की पिछाड़ी उसके पेट में ऐसे मारी कि भाला आरपार होकर पीछे निकला; और वह वहीं गिरके मर गया। जितने लोग उस स्थान पर आए जहाँ असाहेल गिरके मर गया, वहाँ वे सब खड़े रहे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फिर भी उसने अबनेर का पीछा न छोड़ा. यह देख अबनेर ने अपने भाले के कुन्दे से आसाहेल के पेट पर वार किया. भाला आर-पार हो गया. आसाहेल वहीं धराशायी हो गया, और उसकी मृत्यु हो गई. वे सभी, जो उस स्थान से होकर जा रहे थे, जहां आसाहेल की मृत्यु हुई थी, स्थिर खड़े हो गये.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तो भी उसने हट जाने को मना किया; तब अब्नेर ने अपने भाले की पिछाड़ी उसके पेट में ऐसे मारी, कि भाला आर-पार होकर पीछे निकला; और वह वहीं गिरकर मर गया। जितने लोग उस स्थान पर आए जहाँ असाहेल गिरकर मर गया, वहाँ वे सब खड़े रहे।