2 Samuel 2:24 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
parantu yoab aur abeeshau abner ka peechha karate rahe aur soorya oobate oobate ve amma nam us pahadee tak pahunche, jo gibon ke jangal ke marga men geeh ke samhane haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु योआब और अबीश ने अब्नेर का पीछा करना जारी रखा। जिस समय वे अम्मा पहाड़ी पर पहुँचे सूर्य डूब रहा था। (अम्मा पहाड़ी गीह के सामने गिबोन मरुभूमि के रास्ते पर थी।)
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब योआब और अबीशय ने अब्नेर का पीछा किया। वे सूर्यास्त के समय अम्माह की पहाड़ी पर पहुँचे। यह घाटी की पूर्व दिशा में कीअह के मार्ग पर है।
Hindi Bible HHBD
परन्तु योआब और अबीशै अब्नेर का पीछा करते रहे; और सूर्य डूबते डूबते वे अम्मा नाम उस पहाड़ी तक पहुंचे, जो गिबोन के जंगल के मार्ग में गीह के साम्हने है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु योआब और अबीशै अब्नेर का पीछा करते रहे; और सूर्य डूबते डूबते वे अम्मा नामक उस पहाड़ी तक पहुँचे, जो गिबोन के जंगल के मार्ग में गीह के सामने है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मगर योआब और अबीशाई अबनेर का पीछा करते रहे. सूर्यास्त बेला में वे अम्माह पहाड़ी पर जा पहुंचे. यह पहाड़ी गिबयोन की मरुभूमि के मार्ग पर गियाह नामक स्थान के पूर्व पड़ती है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु योआब और अबीशै अब्नेर का पीछा करते रहे; और सूर्य डूबते-डूबते वे अम्माह नामक उस पहाड़ी तक पहुँचे, जो गिबोन के जंगल के मार्ग में गीह के सामने है।