2 Samuel 2:26 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab abner yoab ko pukarake kahane laga, kya talavar sada maratee rahe? kya too naheen janata ki isaka fal dukhdai hoga? too kab tak apane logon ko agyaa n dega, ki apane bhaiyon ka peechha chhodkar lautto?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अब्नेर ने चिल्लाकर योआब को पुकारा। अब्नेर ने कहा, “क्या हमें लड़ जाना चाहिये और सदा के लिये एक दूसरे को मार डालना चाहिये? निश्चय ही तुम जानते हो कि इसका अन्त केवल शोक होगा। लोगों से कहो कि अपने ही भाईयों का पीछा करना बन्द करें।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अब्नेर ने योआब को पुकारा, और उससे यह कहा, ‘क्या तलवार सदा चलती रहेगी? क्या तुम नहीं जानते हो कि इसका अन्त बुरा होगा? तुम कब तक अपने सैनिकों को आज्ञा नहीं दोगे कि वे अपने जाति-भाइयों का पीछा करना छोड़ दें और लौट जाएँ?’
Hindi Bible HHBD
तब अब्नेर योआब को पुकारके कहने लगा, क्या तलवार सदा मारती रहे? क्या तू नहीं जानता कि इसका फल दु:खदाई होगा? तू कब तक अपने लोगों को आज्ञा न देगा, कि अपने भाइयों का पीछा छोड़कर लौटो?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब अब्नेर योआब को पुकारके कहने लगा, “क्या तलवार सदा मारती रहे? क्या तू नहीं जानता कि इसका फल दु:खदाई होगा? तू कब तक अपने लोगों को आज्ञा न देगा, कि अपने भाइयों का पीछा छोड़कर लौटो?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब अबनेर ने योआब से कहा, “क्या तलवार का वार कभी न थमेगा? क्या तुम यह नहीं समझ रहे कि इससे अंत में कड़वाहट ही हाथ लगेगी? अब और कितनी देर लगाओगे अपने साथियों को आदेश देने में, कि वे अपने ही भाई-बंधुओं का पीछा करना छोड़ दें?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब अब्नेर योआब को पुकारके कहने लगा, “क्या तलवार सदा मारती रहे? क्या तू नहीं जानता कि इसका फल दुःखदाई होगा? तू कब तक अपने लोगों को आज्ञा न देगा, कि अपने भाइयों का पीछा छोड़कर लौटो?”