2 Samuel 2:30 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur yoab abner ka peechha chhodkar lautta aur jab us ne sab logon ko ikatta kiya, tab kya dekha, ki daud ke janon men se unnees purush aur asahel bhee naheen haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
योआब अब्नेर का पीछा करना बन्द करने के बाद अपनी सेना मे वापस लौट गया। जब योआब ने लोगों को इकट्ठा किया, दाऊद के उन्नीस सेवक लापता थे। असाहेल भी लापता था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
योआब ने अब्नेर का पीछा करना छोड़ दिया। उसने अपने सब लोगों को एकत्र किया। जब उसने उनकी हाजिरी ली, तब पता चला कि असाएल के अतिरिक्त दाऊद के सैनिकों में से उन्नीस सैनिक लापता हैं।
Hindi Bible HHBD
और योआब अब्नेर का पीछा छोड़कर लौटा; और जब उस ने सब लोगों को इकट्टा किया, तब क्या देखा, कि दाऊद के जनों में से उन्नीस पुरूष और असाहेल भी नहीं हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
योआब अब्नेर का पीछा छोड़कर लौटा; और जब उसने सब लोगों को इकट्ठा किया, तब क्या देखा, कि दाऊद के जनों में से उन्नीस पुरुष और असाहेल भी नहीं हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
योआब अबनेर का पीछा करना छोड़ लौट गए, और जब वे सब एकत्र हुए तब यह मालूम हुआ कि दावीद के सेवकों में से आसाहेल के अलावा उन्नीस व्यक्ति लौटकर नहीं आए थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
योआब अब्नेर का पीछा छोड़कर लौटा; और जब उसने सब लोगों को इकट्ठा किया, तब क्या देखा, कि दाऊद के जनों में से उन्नीस पुरुष और असाहेल भी नहीं हैं।