2 Samuel 2:32 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur unhon ne asahel ko uttakar usake pita ke kabirstan me, jo betalehem men tha, mittee dee. tab yoab apane janon samet rat bhr chalakar pah fattte hebraen men pahuncha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दाऊद के सेवकों ने असाहेल को लिया और उसे बेतलेहेम में उसके पिता के कब्रिस्तान में दफनाया। योआब और उसके व्यक्ति रात भर चलते रहे। जब वे हेब्रोन पहुँचे तो सूरज निकला।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उन्होंने असाएल का शव उठाया, और उसको उसके पिता की कबर में, जो बेतलेहम नगर में थी, गाड़ दिया। योआब और उसके सैनिक रात भर चलते रहे। जब वे हेब्रोन नगर में पहुँचे तब सूर्योदय हुआ।
Hindi Bible HHBD
और उन्हों ने असाहेल को उठाकर उसके पिता के क़ब्रिस्तान में, जो बेतलेहेम में था, मिट्टी दी। तब योआब अपने जनों समेत रात भर चलकर पह फटते हेब्रोन में पहुंचा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और उन्होंने असाहेल को उठाकर उसके पिता के क़ब्रिस्तान में, जो बैतलहम में था, मिट्टी दी। तब योआब अपने जनों समेत रात भर चलकर पौ फटते फटते हेब्रोन में पहुँचा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
आसाहेल के शव को उसके पिता की कब्र में रख दिया गया. यह कब्र बेथलेहेम में थी. योआब और उनके साथी सारी रात यात्रा करते रहे. जब वे हेब्रोन पहुंचे तब भोर हो रही थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उन्होंने असाहेल को उठाकर उसके पिता के कब्रिस्तान में, जो बैतलहम में था, मिट्टी दी। तब योआब अपने जनों समेत रात भर चलकर पौ फटते-फटते हेब्रोन में पहुँचा।