2 Samuel 2:5 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur daud ko yah samachar mila, ki jinhon ne shaaul ko mittee dee ve gilad ke yabesh nagar ke log haain. tab daud ne dooton se gilad ke yabesh ke logon ke pas yah kahala bheja, ki yahova kee ashaish tum par ho, kyonaki tum ne apane prabhu shaaul par yah krapa karake usako mittee dee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दाऊद ने याबेश गिलाद के लोगों के पास दूत भेजे। इन दूतों ने याबेश के लोगों को दाऊद का सन्देश दिया “यहोवा तुमको आशीर्वाद दे, क्योंकि तुम लोगों ने अपने स्वामी शाऊल के प्रति, उसकी दग्ध अस्थियों को दफनाकर, दया दिखाई है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: दाऊद ने याबेश-गिलआद के नागरिकों के पास दूतों के हाथ यह सन्‍देश भेजा: ‘तुमने अपने स्‍वामी शाऊल के साथ दयापूर्ण व्‍यवहार किया। तुमने उनको दफनाया। अत: प्रभु तुम्‍हारे इस कार्य के लिए तुम्‍हें आशिष दे।
Hindi Bible HHBD
और दाऊद को यह समाचार मिला, कि जिन्हों ने शाऊल को मिट्टी दी वे गिलाद के याबेश नगर के लोग हैं। तब दाऊद ने दूतों से गिलाद के याबेश के लोगों के पास यह कहला भेजा, कि यहोवा की आशिष तुम पर हो, क्योंकि तुम ने अपने प्रभु शाऊल पर यह कृपा करके उसको मिट्टी दी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब दाऊद ने दूतों से गिलाद के याबेश के लोगों के पास यह कहला भेजा, “यहोवा की आशीष तुम पर हो, क्योंकि तुम ने अपने प्रभु शाऊल पर यह कृपा करके उसको मिट्टी दी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
दावीद ने याबेश-गिलआदवासियो को अपने संदेशवाहकों द्वारा यह संदेश प्रेषित किया, “आप पर याहवेह की विशेष कृपादृष्टि बने रहे, क्योंकि आपने अपने स्वामी शाऊल के प्रति निष्ठा प्रदर्शित करते हुए उनकी अंत्येष्टि की है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब दाऊद ने दूतों से गिलाद के याबेश के लोगों के पास यह कहला भेजा, “यहोवा की आशीष तुम पर हो, क्योंकि तुम ने अपने प्रभु शाऊल पर यह कृपा करके उसको मिट्टी दी।