2 Samuel 20:1 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
vahan sanyog se shoba nam aek binyameenee tha, vah ochha purush bikree ka putra tha vah naraasinga foonkakar kahane laga, daud men hamara kuchh ansh nahee, aur n yishau ke putra men hamara koi bhag haai he israaaeliyo, apane apane dere ko chale jao!
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
ऐसा हुआ कि बिक्री का पुत्र शेबा नाम का एक बुरा आदमी था। शेबा बिन्यामीन परिवार समूह का था। उसने तुरही बजाई और कहा, “हम लोगों का कोई हिस्सा दाऊद में नहीं है। यिशै के पुत्र का कोई अंश हममें नहीं है। पूरे इस्राएली, हम लोग अपने डेरों में घर चले।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
संयोग से वहाँ एक गुण्डा था। उसका नाम शेबा था। वह बिकरी नामक मनुष्य का पुत्र था। वह बिन्यामिन कुल का था। शेबा ने विद्रोह का नरसिंगा फूंका। उसने कहा: ‘दाऊद के राज्य में हमारा कोई भाग नहीं; यिशय के पुत्र की सत्ता में हमारा पैतृक अधिकार नहीं। ओ इस्राएल प्रदेश की जनता, अपने घर लौट चल!’
Hindi Bible HHBD
वहां संयोग से शेबा नाम एक बिन्यामीनी था, वह ओछा पुरूष बिक्री का पुत्रा था; वह नरसिंगा फूंककर कहने लगा, दाऊद में हमारा कुछ अंश नहीं, और न यिशै के पुत्रा में हमारा कोई भाग है; हे इस्राएलियो, अपने अपने डेरे को चले जाओ!
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वहाँ संयोग से शेबा नामक एक बिन्यामीनी था, वह ओछा पुरुष बिक्री का पुत्र था; वह नरसिंगा फूँककर कहने लगा, “दाऊद में हमारा कुछ अंश नहीं, और न यिशै के पुत्र में हमारा कोई भाग है; हे इस्राएलियो, अपने अपने डेरे को चले जाओ!”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वहां बिन्यामिन वंश में से बिकरी नामक व्यक्ति का शीबा नामक निकम्मा पुत्र था. उसने तुरही फूंकने पर यह घोषणा की, “दावीद में हमारा कोई भाग नहीं है, और न यिशै के पुत्र में कोई पैतृक संपत्ति! सुनो इस्राएल, लौट जाओ अपनी छावनी में!”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वहाँ संयोग से शेबा नामक एक बिन्यामीनी था, वह ओछा पुरुष बिक्री का पुत्र # था; वह नरसिंगा फूँककर कहने लगा, “दाऊद में हमारा कुछ अंश नहीं, और न यिशै के पुत्र में हमारा कोई भाग है; हे इस्राएलियों, अपने-अपने डेरे को चले जाओ!”