2 Samuel 20:11 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur usake pas yaab ka aek javan khda hokar kahane laga, jo koi yoab ke paksha aur daud kee or ka ho vah yoab ke peechhe ho le.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
योआब के युवकों में से एक व्यक्ति अमासा के शव के पास खड़ा रहा। इस युवक ने कहा, “हर एक व्यक्ति जो योआब और दाऊद का समर्थन करता है, उसे योआब का अनुसरण करना चाहिये। शेबा का पीछा करने में उसकी सहायता करो।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
योआब का एक सैनिक अमासा के शव के पास खड़ा हो गया। उसने आह्वान किया, ‘जो योआब को पसन्द करता है, जो दाऊद के पक्ष में है, वह योआब के पीछे आए।’
Hindi Bible HHBD
और उसके पास याआब का एक जवान खड़ा होकर कहने लगा, जो कोई योआब के पक्ष और दाऊद की ओर का हो वह योआब के पीछे हो ले।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और उसके पास योआब का एक जवान खड़ा होकर कहने लगा, “जो कोई योआब के पक्ष और दाऊद की ओर का हो वह योआब के पीछे हो ले।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
योआब के एक युवा सैनिक ने अमासा के निकट खड़े होकर घोषणा की, “जो कोई योआब के समर्थक हैं, जो कोई दावीद पक्ष में है, वह योआब का अनुसरण करे!”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उसके पास योआब का एक जवान खड़ा होकर कहने लगा, “जो कोई योआब के पक्ष और दाऊद की ओर का हो वह योआब के पीछे हो ले।”