2 Samuel 20:15 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab unhon ne usako betamaka ke abel men ghor liya aur nagar ke samhane aeesa damadama bandha ki vah shaharapanah se satt gaya aur yoab ke sang ke sab log shaharapanah ko girane ke liye dhakka dene lage.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
योआब और उसके लोग आबेल और बेतमाका आए। योआब की सेना ने नगर को घेर लिया। उन्होंने नगर दीवार के सहारे मिट्टी के ढेर लगाए। ऐसा करने के बाद वे दीवार के ऊपर चढ़ सकते थे। तब योआब के सैनिकों ने दीवार से पत्थरों को तोड़ना प्रारम्भ किया। वे दीवार को गिरा देना चाहते थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब योआब के सैनिक आए। उन्‍होंने बेत-माकाह के आबेल नगर में शेबा को घेर लिया। उन्‍होंने नगर के विरुद्ध मोर्चाबन्‍दी कर ली। उन्‍होंने नगर के परकोटा से सटाकर मिट्टी का ढेर खड़ा कर दिया। योआब के सैनिक परकोटा को तोड़ रहे थे। वे उसको गिराने का प्रयत्‍न कर रहे थे।
Hindi Bible HHBD
तब उन्हों ने उसको बेतमाका के आबेल में घेर लिया; और नगर के साम्हने ऐसा दमदमा बान्धा कि वह शहरपनाह से सट गया; और योआब के संग के सब लोग शहरपनाह को गिराने के लिये धक्का देने लगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब योआब के जनों ने उसको बेतमाका के आबेल में घेर लिया; और नगर के सामने एक टीला खड़ा किया कि वह शहरपनाह से सट गया; और योआब के संग के सब लोग शहरपनाह को गिराने के लिये धक्‍का देने लगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
योआब के सभी साथी सैनिक वहां आ गए, और शीबा को बेथ-माकाह के आबेल में घेरा डाल दिया. इसके लिए उन्होंने नगर की दीवार के किनारे मिट्टी का ढेर इकट्ठा कर दिया. इसके बाद उन्होंने दीवार को तोड़ना शुरू कर दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब योआब के जनों ने उसको आबेल्वेत्माका में घेर लिया; और नगर के सामने एक टीला खड़ा किया कि वह शहरपनाह से सट गया; और योआब के संग के सब लोग शहरपनाह को गिराने के लिये धक्का देने लगे।